Get App

L&T Q2 Results: सितंबर तिमाही में 5% बढ़ा नेट प्रॉफिट, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे

L&T का जुलाई-सितंबर का रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर 61,555 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो कि पोल अनुमान 57303 करोड़ रुपये से बेहतर रहा। नतीजों से पहले, ब्रोकरेज ने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सेगमेंट में एग्जीक्यूशन में तेजी और आईटी और ITeS पोर्टफोलियो में लगातार ग्रोथ से प्रेरित होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 6:43 PM
L&T Q2 Results: सितंबर तिमाही में 5% बढ़ा नेट प्रॉफिट, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने आज 30 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है।

L&T Q2 Results: इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने आज 30 अक्टूबर को FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5 फीसदी बढ़कर 3395 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बाजार की उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी के शेयरों में आज 0.77 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 3407.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 4.68 लाख करोड़ रुपये है।

कैसे रहे L&T के नतीजे

ब्रोकरेज अनुमानों के मनीकंट्रोल पोल ने एलएंडटी के दूसरी तिमाही के शुद्ध लाभ में मामूली गिरावट के साथ 3182 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी का जुलाई-सितंबर का रेवेन्यू 21 फीसदी बढ़कर 61,555 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो कि पोल अनुमान 57303 करोड़ रुपये से बेहतर रहा। नतीजों से पहले, ब्रोकरेज ने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट सेगमेंट में एग्जीक्यूशन में तेजी और आईटी और ITeS पोर्टफोलियो में लगातार ग्रोथ से प्रेरित होगी।

कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए ऑर्डर इनफ्लो 80,045 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 10 फीसदी की गिरावट है। एलएंडटी ने कहा कि उसे वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही में हाइड्रोकार्बन बिजनेस में दो इंटरनेशनल अल्ट्रा-मेगा ऑर्डर मिले, जिससे पिछले साल ग्रुप लेवल पर उसके ऑर्डर इनफ्लो को 89153 करोड़ रुपये तक बढ़ाने में मदद मिली। इंटरनेशनल ऑर्डर 50,083 करोड़ रुपये थे, जो कुल ऑर्डर इनफ्लो का 63 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें