Get App

साल का आखिरी कारोबारी सत्र, ग्लोबल संकेत सुस्त, आज बंद रहेंगे जापान, कोरिया और ताइवान के बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 18.00 अंक की कमजोरी दिखा रहा है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 31, 2021 पर 8:30 AM
साल का आखिरी कारोबारी सत्र, ग्लोबल संकेत सुस्त,  आज बंद रहेंगे  जापान, कोरिया और ताइवान के बाजार
कम वॉल्यूम के बीच Dow और S&P शिखर से फिसले है। निवेशक ओमिक्रोन के असर का आकलन कर रहे हैं।

साल के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत सुस्त नजर आ रहे है। SGX NIFTY की फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं न्यू ईयर की छुट्टी के मूड में एशियाई बाजार हैं। आज जापान, कोरिया और ताइवान के मार्केट नहीं खुलेंगे। उधर कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे। रिकॉर्ड ऊंचाई से DOW और S&P 500 फिसले है।

कम वॉल्यूम के बीच Dow और S&P शिखर से फिसले है। निवेशक ओमिक्रोन के असर का आकलन कर रहे हैं। Dow फ्यूचर में गिरावट देखने को मिल रही है। S&P 500 में इस साल 27.2% की तेजी देखने को मिल रही है। 2021 में Nasdaq 24% और Dow 18.9% चढ़ा है। ब्रेंट के भाव में इस साल 52% की उछाल देखने को मिली है जबकि गोल्ड में इस साल 4.25% की गिरावट आई है। सिल्वर 2021 में 12.5% चढ़ा है। उधर Bitcoin के भाव 50 हजार के नीचे आ गए हैं। इस साल Bitcoin में 60% की तेजी रही है। Ethereum में इस साल 400% का उछाल दिखा है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 18.00 अंक की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.37 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 23,505.86 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 3,635.78 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं न्यू ईयर की छुट्टी के मूड में एशियाई बाजार हैं। आज जापान, कोरिया और ताइवान के मार्केट नहीं खुलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें