Get App

LCC Projects IPO Listing: 49 गुना आईपीओ भरने के बाद 31% लिस्टिंग गेन, एलसीसी प्रोजेक्ट्स का धमाल

LCC Projects IPO Listing: एलसीसी प्रोजेक्ट्स सिंचाई और पानी की सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए EPC सर्विसेज ऑफर करती है। अब आईपीओ को 49 गुना से अधिक रिस्पांस के बाद इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 17, 2026 पर 10:19 AM
LCC Projects IPO Listing: 49 गुना आईपीओ भरने के बाद 31% लिस्टिंग गेन, एलसीसी प्रोजेक्ट्स का धमाल
LCC Projects IPO Listing: एलसीसी प्रोजेक्ट्स का ₹427 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

LCC Projects IPO Listing: सिंचाई और पानी की सप्लाई से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली एलसीसी प्रोजेक्ट्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 49 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹146 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹191.90 और NSE पर ₹189.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 31% तक का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹173.00 (LCC Projects Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 20.24% मुनाफे में हैं।

LCC Projects IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

एलसीसी प्रोजेक्ट्स का ₹427 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 49.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 78.73 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 64.91 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 26.34 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹258 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹5 की फेस वैल्यू वाले 1,15,85,000 शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹14.69 करोड़ इक्विपमेंट्स की खरीदारी, ₹180.00 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें