लेमन ट्री होटल्स का प्रदर्शन इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बेहतर रहने की उम्मीद है। पहली तिमाही में ऑक्युपेंसी कम रही और ऑपरेटिंग मार्जिन में गिरावट आई। इसकी कई वजहें रही। इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में स्थिति बेहतर होने की संभावना है। वित्त वर्ष की दूसरी छमाही को हॉलीडे के लिहाज से व्यस्त सीजन माना जाता है। इस दौरान ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। इस दौरान मौसम की स्थितियां भी अच्छी होती है।
