Patanjali Foods Stock Price: पतंजलि आयुर्वेद की सब्सिडियरी पतंजलि फूड्स के शेयरों में 13 सितंबर को 3 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। खबर है कि लार्ज डील्स में प्रमोटर ग्रुप फर्म्स ने 3.3 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी की बिक्री की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनएसई पर 1.22 करोड़ शेयर और बीएसई पर 7.8 लाख शेयरों की बिक्री हुई। इस तरह लगभग 1.3 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई। एनएसई पर बिक्री 1889 रुपये और बीएसई पर 1880 रुपये प्रति शेयर के एवरेज प्राइस पर हुई।
एक दिन पहले सीएनबीसी-टीवी18 की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि पतंजलि ग्रुप फर्म्स 13 सितंबर को ब्लॉक डील के जरिए 3 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर 24 करोड़ डॉलर (करीब 2000 करोड़ रुपये) जुटा सकती हैं। जून 2024 तिमाही के आखिर तक पतंजलि फूड्स में पतंजलि आयुर्वेद के पास 32.37 प्रतिशत और पतंजलि परिवहन के पास 13.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस तरह प्रमोटर्स के पास 72.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
6 महीने में Patanjali Foods शेयर 40% मजबूत
बीएसई पर पतंजलि फूड्स का शेयर 13 सितंबर को लाल निशान में 1890.10 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत तक नीचे आया और 1850 रुपये का लो छुआ। कारोबार बंद होने पर शेयर 3.5 प्रतिशत टूटकर 1860.40 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 67300 करोड़ रुपये पर है। पिछले 6 महीने में शेयर की कीमत 38 प्रतिशत चढ़ी है।
अगस्त में Systematix ने दी थी 'बाय' रेटिंग
अगस्त महीने में ब्रोकरेज फर्म Systematix ने पतंजलि फूड्स के शेयर के लिए कवरेज शुरू किया था। ब्रोकरेज ने 'बाय' रेटिंग के साथ 2,259 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था। ब्रोकरेज ने कहा था कि पतंजलि अपने खाद्य व्यवसाय में मजबूत प्रीमियमाइजेशन ड्राइव का फायदा उठाने के लिए तैयार है। कंपनी ने अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने और स्टेकहोल्डर्स के प्रति अपना कमिटमेंट प्रदर्शित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
इस साल जुलाई में पतंजलि फूड्स ने घोषणा की थी कि उसके बोर्ड ने 1,100 करोड़ रुपये में पंतजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नॉन-फूड बिजनेस की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। नॉन-फूड बिजनेस में पतंजलि आयुर्वेद के हेयर केयर, स्किन केयर, डेंटल केयर और होम केयर प्रोडक्ट शामिल हैं।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।