Get App

टाटा की कंपनी पर LIC का बड़ा दांव, खरीदे 25 करोड़ नए शेयर, 7.85% तक बढ़ाई हिस्सेदारी

Tata Steel Stocks: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील में बड़ा निवेश किया है। LIC ने टाटा स्टील के 25 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं, जिससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 7.85% तक पहुंच गई है। टाटा स्टील ने खुद शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी है

Vikrant singhअपडेटेड May 03, 2025 पर 3:56 PM
टाटा की कंपनी पर LIC का बड़ा दांव, खरीदे 25 करोड़ नए शेयर, 7.85% तक बढ़ाई हिस्सेदारी
Tata Steel stocks: LIC ने टाटा स्टील के 2,51,266,188 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं

Tata Steel Stocks: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील में बड़ा निवेश किया है। LIC ने टाटा स्टील के 25 करोड़ से अधिक शेयर खरीदे हैं, जिससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 7.85% तक पहुंच गई है। टाटा स्टील ने खुद शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी है।

टाटा स्टील ने बताया कि, LIC ने टाटा स्टील के 2,51,266,188 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी की करीब 2.01 फीसदी हिस्सेदारी है। इस नई खरीदारी से पहले तक, LIC के पास टाटा स्टील के 7,28,784,890 शेयर थे, जो कंपनी की 5.83 फीसदी हिस्सेदारी के बरबार था।

हालांकि इस नई खरीदारी के पास अब LIC के पास मौजूद टाटा स्टील के कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 98 करोड़ से ज्यादा हो गई है। साथ ही उसकी कंपनी में हिस्सेदारी भी 2.01 फीसदी बढ़कर 7.85% तक पहुंच गई है।

यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब Tata Steel का शेयर शुक्रवार 2 मई को NSE पर 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 141.01 रुपये के पर बंद हुआ। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 3.12 फीसदी की मामूली तेजी आई है। हालांकि पिछले एक साल में इसके शेयरों में 15.3 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं पिछले 5 सालों में इस कंपनी ने करीब 373% का शानदार रिटर्न भी दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें