LIC IPO : सरकार के स्वामित्व वाली लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) का बहुप्रतीक्षित IPO बिडिंग में भाग लेने वाले उसके पॉलिसीहोल्डर्स को डिस्काउंट पर मिल सकता है। यह जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट (दीपम) सचिव तुहीन कांत पांडे ने कहा कि सरकार इस हफ्ते ड्राफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) या ऑफर डॉक्युमेंट सेबी के पास जमा करने के लिए तैयार है।
