Get App

LIC Shares: Q2 में 4% गिरा मुनाफा, लेकिन शेयरों में 2% का उछाल, अभी इतना दम बाकी

LIC Shares: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के शेयरों में आज शानदार तेजी दिखी। सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजे पर इसके शेयर 2 फीसदी से अधिक उछल गए। शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज का रुझान भी एलआईसी को लेकर पॉजिटिव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों ने जमकर इसके शेयरों की खरीदारी की और दिन के आखिरी में यह ग्रीन जोन में बंद हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 11, 2024 पर 5:19 PM
LIC Shares: Q2 में 4% गिरा मुनाफा, लेकिन शेयरों में 2% का उछाल, अभी इतना दम बाकी
LIC का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 4 फीसदी गिरकर 7621 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन इस दौरान प्रीमियम से नेट इनकम 11 फीसदी बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

LIC Shares: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी के शेयरों में आज शानदार तेजी दिखी। सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजे पर इसके शेयर 2 फीसदी से अधिक उछल गए। शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज का रुझान भी एलआईसी को लेकर पॉजिटिव बना हुआ है। ऐसे में निवेशकों ने जमकर इसके शेयरों की खरीदारी की और दिन के आखिरी में यह ग्रीन जोन में बंद हुआ है। आज BSE पर यह 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 918.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.03 फीसदी उछलकर 933.30 रुपये के भाव तक पहुंच गया था। पिछले साल 13 नवंबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 598.50 रुपये पर थे जिससे 9 महीने में यह 104 फीसदी उछलकर 1 अगस्त 2024 को 1221.50 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। फिलहाल इस हाई से यह करीब 25 फीसदी डाउनसाइड है।

LIC के लिए कैसी सितंबर तिमाही?

एलआईसी का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर सितंबर तिमाही में 4 फीसदी गिरकर 7621 करोड़ रुपये पर आ गया लेकिन इस दौरान प्रीमियम से नेट इनकम 11 फीसदी बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एलआईसी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) भी 17 फीसदी बढ़कर 55.39 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। निवेश से आय 16 फीसदी बढ़कर 1.08 लाख करोड़ रुपये, पहले साल के प्रीमियम से इनकम 12 फीसदी उछलकर 11,201 करोड़ रुपये पर पहुंत गई।

निवेश को लेकर ब्रोकरेज का क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें