Get App

LIC के जून तिमाही के निवेश ने मार्केट को चौंकाया, जानिए उसने क्यों इस सेक्टर में किया निवेश

LIC ने जून तिमाही में Bajaj Auto के 1,932 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। जून तिमाही में एलआईसी के इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। दूसरे नंबर पर एफएमसीजी कंपनियां रहीं। इस सेक्टर की एलआईसी के पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी 1.29 लाख करोड़ रुपये रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2023 पर 12:19 AM
LIC के जून तिमाही के निवेश ने मार्केट को चौंकाया, जानिए उसने क्यों इस सेक्टर में किया निवेश
कंपनी ने हाल में तिमाही नतीजों का ऐलान किया है, जिसमें उसकी परफॉर्मेंस शानदार रही है।

LIC की तरफ से अप्रैल से जून के दौरान किए गए निवेश ने एनालिस्ट्स को चौंकाया है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी ने इस दौरान आईटी कंपनियों के शेयरों में जमकर निवेश किया है। उसने यह निवेश ऐसे वक्त किया है, जब आईटी कंपनियों के शेयरों को लेकर मार्केट सेंटिमेंट बहुत कमजोर था। एनालिस्ट्स आईटी कंपनियों के स्टॉक्स से इनवेस्टर्स को दूर रहने की सलाह दे रहे थे। लेकिन, Life Insurance Corporation ने इस दौरान आईटी कंपनियों के शेयरों में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया है। LIC इंडिया की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक भी है।

आईटी स्टॉक्स में 8.000 करोड़ रुपये का निवेश

जून तिमाही में एलआईसी ने दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में 8,000 करोड़ रुपये निवेश किया। उसने Infosys के 3,636 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। TCS के 1,973 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। Tech Mahindra के शेयरों में 1,468 करोड़ रुपये निवेश किया और HCL Tech के स्टॉक में 979 करोड़ रुपये लगाए। ये आंकड़ें प्राइस डेटाबेस की रिपोर्ट पर आधारित हैं।

आईटी कंपनियां कर रही मुश्किल वक्त का सामना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें