Linde India Shares: लिंडे इंडिया के शेयरों में आज 23 सितंबर को 7% से अधिक की शानदार तेजी आई। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि सुप्रीम कोर्ट ने SEBI के आदेश पर जारी वैल्यूएशन आंकने की कवायद को रोकने से इनकार कर दिया। खबर लिखे जाने के समय लिंडे इंडिया के शेयर 4.15 फीसदी की तेजी के साथ 8,508.65 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वैल्यूएशन प्रक्रिया लिंडे इंडिया के कुछ रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच मार्केट रेगुलेटर SEBI कर रहा है। SEBI ने इस मामले में NSE को वैल्यूएशन आंकने का निर्देश दिया था।
