Stock market : 5 अप्रैल को सपाट बंद हुआ था बाजार
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अपनी नीति दरों में कोई बदलाव न करने के बाद 5 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए थे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 20.59 अंक या 0.03 फीसदी हल्की बढ़त के साथ 74,248.22 पर और निफ्टी 1 अंक नीचे 22,513.70 के स्तर पर बंद हुआ था। लगभग 2134 शेयर में बढ़त देखने को मिली है। 1353 शेयर गिरे हैं जबकि 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर आज कोटक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी टॉप गेनर रहे। जबकि हारने अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी आज के निफ्टी टॉप लूजर रहे थे।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स 0.5-1.5 फीसदी ऊपर बंद हुए थे, जबकि आईटी और मीडिया इंडेक्स 0.4 फीसदी नीचे बंद हुए थे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी चढ़े थे।