Closing Bell: सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ
दिन भर की उठापटक के बीच बाजार निचले स्तर से सुधरकर बंद हुआ।सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार मे FMCG, फार्मा, मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी, PSU बैंक, IT शेयरों में दबाव देखने को मिला। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में तेजी रही।
Divis Labs, Titan Company, SBI Life Insurance, Hindalco Industries और Grasim Industries निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Tech Mahindra, UltraTech Cement, Tata Steel, Power Grid Corp और ONGC निफ्टी के टॉप लूजर रहें।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी गिरा। वहीं बैंक इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। FMCG, हेल्थकेयर, मेटल, टेलीकॉम, मीडिया इंडेक्स 0.5-1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 102.44 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 80,905.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 71.35 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 24,770.20 के स्तर पर बंद हुआ।