Forcas Studio IPO Subscription 3rd Day: कपड़े बेचने वाली फोर्कास स्टूडियो के आईपीओ में पैसे लगाने का आज आखिरी मौका है। ₹37.44 करोड़ का यह इश्यू अब तक 416 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। खुदरा निवेशक इस इश्यू में ताबड़तोड़ पैसे लगा रहे हैं। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 85 रुपये यानी 106.25 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत के हिसाब से आईपीओ में निवेश से जुड़े फैसले लेने चाहिए।
क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB)- 205.39 गुना
खुदरा निवेशक- 414.00 गुना
Forcas Studio IPO की डिटेल्स
फोर्कास स्टूडियो के ₹37.44 करोड़ के आईपीओ में ₹77-₹80 के प्राइस बैंड और 1600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 22 अगस्त को फाइनल होगा और फिर NSE SME पर 26 अगस्त को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार मास सर्विसेज है। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 46.80 लाख नए शेयर जारी होंगे। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वेयरहाउस को अपग्रेड करने, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
Forcas Studio के बारे में
वर्ष 2010 में बनी फोर्कास स्टूडियो पुरुषों के शर्ट, जींस, टी-शर्ट, ट्राउजर, कॉटन पैंट, स्पोर्ट्सवियर, पार्टी वियर, फैशन वियर और बॉक्सर बेचती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर FTX, Tribe और Conteno के ब्रांड नाम से होती है। इसके अलावा कंपनी के कपड़े वी-मार्ट रिटेल, वी2 रिटेल, सिटी कार्ट, मेट्रो बाजार, कोठारी रिटेल और सर्वण रिटेल के जरिए भी बिकते हैं। सप्लाई चेन के लिए कोलकाता में इसके चार वेयरहाउस हैं।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 55.55 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 78.44 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 1.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 18 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 71.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो 11 महीने में इसे 5.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 96.48 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।