Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 29, 2024 / 3:41 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 1241 अंक चढ़ा, निफ्टी 21,700 के ऊपर हुआ बंद, बैंक, पावर, ऑयल एंड गैस शेयर चमके

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1240.90 अंक यानी 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 71,941.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 385.00 अंक यानी 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 21737.60 के स्तर पर बंद हुआ

Closing Bell: बाजार में फरवरी सीरीज का शानदार आगाज रहा। सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रहा। एनर्जी , PSE, इंफ्रा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिला। ऑटो, मेटल, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG शेयरों में दबाव रहा ।कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1240.90 अंक यानी 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 71,941.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 385

 Closing Bell
Closing Bell
JANUARY 29, 2024 / 3:36 PM IST
Closing Bell: सेंसेक्स 1241 अंक चढ़ा, निफ्टी 21,700 के ऊपर हुआ बंद
बाजार में फरवरी सीरीज का शानदार आगाज रहा। सेंसेक्स-निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रहा। एनर्जी , PSE, इंफ्रा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिला। ऑटो, मेटल, रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1240.90 अंक यानी 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 71,941.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 385.00 अंक यानी 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ 21737.60 के स्तर पर बंद हुआ।
ONGC, Reliance Industries, Adani Enterprises, Coal India और Adani Ports निफ्टी का टॉप गेनर रहा । वहीं Cipla, ITC, LTIMindtree, Bajaj Auto और Infosys निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
    JANUARY 29, 2024 / 3:20 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:CONCOR पर जेफरीज की राय

    जेफरीज ने कॉनकोर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1101 रुपये/शेयर तय किया है। Q3 EBITDA अनुमान से 5% कम रहा। लैंड लाइसेंस फीस रिवर्सल के लिए एडजस्टमेंट हुआ। मूल्य वृद्धि ने घरेलू कारोबार को प्रभावित किया। Q4 में गुजरात बंदरगाहों से डीएफसी कनेक्टिविटी पर एक्जिम मार्जिन रिकवरी देखने को मिल सकती है।

      JANUARY 29, 2024 / 3:11 PM IST
      GAIL Q3: कंसो मुनाफा 2405 करोड़ रुपये से बढ़कर `2843 करोड़ रुपये पर रहा
      तिमाही दर तिमाही आधार पर कंसो मुनाफा 2405 करोड़ रुपये से बढ़कर `2843 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 31823 करोड़ रुपये से बढ़कर `34254 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA मार्जिन11% से बढ़कर 11.2% पर रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर EBITDA 3492 करोड़ रुपये से बढ़कर `3822 करोड़ रुपये पर रहा।
        JANUARY 29, 2024 / 2:56 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन समीत चव्हाण की बाजार पर राय

        एंजेल वन समीत चव्हाण का कहना है कि बड़े पैमाने पर देखें तो निफ्टी ने हेड एंड शोल्डर पैटर्न बनाया है ये मंदी के ट्रेंड की पुष्टि करता है। यह तेजड़ियों के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इससे तेड़ियों के लिए शॉर्ट टर्म में चुनौतियों का संकेत मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि बजट सप्ताह वोलैटिलिटी के लिए जाना जाता है। ऐसे में आगे बाजार में कमजोरी की उम्मीद दिख रही है। समीत चव्हाण की राय है कि किसी भी निगेटिव सरप्राइज की स्थिति में निफ्टी 20,800 तक गिर सकता है और यहां तक कि 20,500 का स्तर भी देखने को मिल सकता है। दूसरी ओर इसके लिए 21,750 के आसपास रजिस्टेंस का अनुमान है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो फिर इसमें 22,100 का हाई भी संभाव है।

          JANUARY 29, 2024 / 2:44 PM IST

          VOLTAMP TRANSFORMERS Q3: मुनाफा 51 करोड़ रुपये से बढ़कर 95करोड़ रुपये पर रहा

          कंपनी का मुनाफा 51 करोड़ रुपये से बढ़कर 95करोड़ रुपये पर रहा। जबकि आय 357 करोड़ रुपये से बढ़कर 408 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 55 करोड़ रुपये से बढ़कर `105 करोड़ रुपये पर रहा। मार्जिन 15.5% से बढ़कर 26% पर रहा।

            JANUARY 29, 2024 / 2:26 PM IST
            MAHINDRA EPC Q3: Q3 में घाटे से मुनाफे में आई कंपनी
            कंपनी Q3 में घाटे से मुनाफे में आई है। 0.38 करोड़ रुपये घाटे के मुकाबले `1.67 करोड़ रुपये कंसो मुनाफा हुआ। आय 66 करोड़ रुपयेसे बढ़कर `80 करोड़ रुपये पर रही ।
              JANUARY 29, 2024 / 2:21 PM IST

              NITIN SPINNERS Q3 STANDALONE: मुनाफा 31.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 31.7करोड़ रुपये पर रहा

              मुनाफा 31.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 31.7करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 537 करोड़ रुपये से बढ़कर `750 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 60 करोड़ रुपये से बढ़कर 103 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 11.2% से बढ़कर 13.7% पर रहा ।

                JANUARY 29, 2024 / 2:14 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Cipla पर एचएसबीसी की राय

                एचएसबीसी ने सिप्ला पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,500 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q3 एक अच्छी तिमाही थी। कंपनी को चौथी तिमाही में अमेरिका और भारत में सीजन के हिसाब से फायदे में सामान्य बदलाव की उम्मीद है। gAdvair और gAbraxane की मंजूरी वित्त वर्ष 2025 के अंत मिल सकती है।

                  JANUARY 29, 2024 / 1:56 PM IST

                  Stock Market Live Update- Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                  आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21700, 21800 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21600, 21500 और 21400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47000, 47400 और 47500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 47400, 47200 और 47000 के स्तर पर नजर आये।

                  पूरी खबर यहां पढ़ें- SAIL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, NAV Investment के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

                    JANUARY 29, 2024 / 1:41 PM IST
                    Stock Market LIVE Updates:TATA POWER की सब्सिडियरी ने 1040 kW के सोलर प्रोजेक्ट में कामकाज शुरू किया
                    सब्सिडियरी ने 1040 kW के सोलर प्रोजेक्ट में कामकाज शुरू किया है। सब्सिडियरी ने पश्चिम बंगाल के CHENGMARI TEA ESTATE में सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया है।
                      JANUARY 29, 2024 / 1:40 PM IST

                      ADANI GREEN Q3: कंसोलिडेटेड मुनाफा 103 करोड़ रुपये से बढ़कर 256 करोड़ रुपये हो गया


                      Adani Green ने अपने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 103 करोड़ रुपये से बढ़कर 256 करोड़ रुपये हो गया है। कंसो कमाई 1971 करोड़ रुपये से बढ़कर 2311 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के EBITDA में करीब दोगुने का इजाफा हुआ है. साल दर साल के आधार पर कंपनी का कंसो EBITDA 853 करोड़ से बढ़कर 1,666 करोड़ रुपये हो गया है. कंपनी के कंसो EBITDA का मार्जिन भी बढ़ा है

                        JANUARY 29, 2024 / 1:24 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल में 124 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह

                        संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) में कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की 110 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 124 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्तों में ही इस शेयर में 7.5 फीसदी तेजी देखने को मिल सकती है। श्रीकांत की राय है कि हाल के सप्ताहों में निचले स्तरों से काउंटर में जोरदार तेजी आई है। इसके अलावा, स्केल पर असेंडिंग ट्राइएंगल चार्ट गठन से अच्छे वॉल्यूम के साथ तेजी आई है। इसके ब्रेकआउट ज़ोन के ऊपर के ऊपर क्लोजिंग देने पर आने वाले कारोबारी सत्रों में स्टॉक में और तेजी आएगी।

                          JANUARY 29, 2024 / 1:07 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates: ज़ोमैटो में खरीदारी की सलाह


                          कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि हाल के कारोबारी सत्रों में ज़ोमैटो में निचले स्तरों से शानदार तेजी देखने को मिली। इसके अलावा, यह अच्छे वॉल्यूम के साथ एक सिमिट्रिकल ट्राइएंगल चार्ट फॉर्मेशन में लगातार कारोबार कर रहा है। ऐसे में इस स्टॉक में मौजूदा स्तरों से ऊपर की ओर एक नई तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इस बातों को ध्यान में रखते हुए श्रीकांत की ज़ोमैटो में 130 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 145 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्तों में ही इस शेयर में 6.6 फीसदी तेजी देखने को मिल सकती है।

                            JANUARY 29, 2024 / 12:54 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी की सलाह


                            कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि ऊपरी स्तरों से रिलायंस इंडस्ट्रीज में शॉर्ट टर्म करेक्शन के बाद इसके सपोर्ट जोन के आसपास गिरावट रुक गई थी। डेली चार्ट पर, काउंटर ने अपने मजबूत डिमांड जोन से वापसी की है। ऐसे में इस स्टॉक में आगे और तेजी की संभावना दिख रही है। स्टॉक में 2,610 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2,900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। 3-4 हफ्तों में ही इस शेयर में 7 फीसदी तेजी देखने को मिल सकती है।

                              JANUARY 29, 2024 / 12:41 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates: बाजार की दिशा साफ होने तक अनुचित जोखिमों से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह

                              ओवर ऑल चार्ट पैटर्न को ध्यान में रखते हुए, जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत को लगता है कि 21,050 - 21,000 के जोन के आसपास निफ्टी के लिए सपोर्ट है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी में वोलैटिलिटी बने रहने की उम्मीद है। इस बीच, समीत चव्हाण ने ट्रेडर को बाजार की दिशा साफ होने तक अनुचित जोखिमों से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

                                JANUARY 29, 2024 / 12:32 PM IST
                                Stock Market LIVE Updates:AZAD ENGINEERING ने ROLLS-ROYCE के साथ 7 साल के लिए लॉन्ग टर्म करार किया, शेयर 7% उछला
                                ROLLS-ROYCE के साथ 7 साल के लिए लॉन्ग टर्म करार किया । क्रिटिकल इंजन पार्ट की सप्लाई और प्रोडक्शन के लिए करार किया है। फिलहाल AZAD ENGINEERING का शेयर एनएसई पर 47.65 रुपये यानी 7.08 फीसदी की बढ़त के साथ 724 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                  JANUARY 29, 2024 / 12:26 PM IST
                                  STYLAM Q3: मुनाफा 24 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 करोड़ रुपये पर रहा
                                  कंपनी का कंसो मुनाफा 24 करोड़ रुपये से बढ़कर 31 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 234 करोड़ रुपये से घटकर 216 करोड़ रुपये पर रही।
                                    JANUARY 29, 2024 / 12:21 PM IST
                                    Stock Market LIVE Updates:MAN INFRA को इस प्रोजेक्ट से 1200 करोड़ रुपये के आय की उम्मीद, शेयर 2% से ज्यादा भागा
                                    घाटकोपर ईस्ट में "AARADHYA ONEPARK" रेजिडेंस लॉन्च किया है। कंपनी को प्रोजेक्ट से 1200 करोड़ रुपये के आय की उम्मीद है। फिलहाल MAN INFRA का शेयर एनएसई पर 5.25 रुपये यानी 2.55 की बढ़त के साथ 231.50रुपये के आसपास कारोबार कर रहा।
                                      JANUARY 29, 2024 / 12:14 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:NHAI को IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को देना होगा ₹1720 करोड़ का मुआवजा

                                      आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (IRB Infrastructure Trust) की एक विशेष उद्देश्यी कंपनी येदेशी औरंगाबाद टोलवे लिमिटेड (YATL), भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के खिलाफ एक मध्यस्थता मुकदमा जीत गई है। इसके चलते एनएचएआई को आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को 1720 करोड़ रुपये का मुआवजा देना होगा। एक हाइवे प्रोजेक्ट को लेकर हुए विवाद में वाईएटीएल ने एनएचएआई के खिलाफ मध्यस्थता की कार्यवाही शुरू की थी।

                                      पूरी खबर यहां पढ़ें -NHAI को IRB इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को देना होगा ₹1720 करोड़ का मुआवजा, किस मामले में आया आदेश

                                        JANUARY 29, 2024 / 12:02 PM IST
                                        Stock Market LIVE Updates:PCBL को NCDs के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली
                                        PCBL ने एक्सचेंज को बताया कि NCDs के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिल गई है। खबर के बाद कंपनी का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा उछल गया। साथ ही, कंपनी ने हाल में 5.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था।
                                          JANUARY 29, 2024 / 11:59 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: Cipla पर नोमुरा की राय

                                          नोमुरा ने सिप्ला पर रेटिंग को घटाकर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1,427 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि स्टॉक में तेजी और नए कैटलिस्ट की कमी को देखते हुए सीमित बढ़त दिख रही है। वित्त वर्ष 2025 में प्राइसिंग-संबंधी बढ़ोतरी नहीं हो सकती है। अमेरिका में gAdvair और gAbraxane के लिए अप्रूवल और लॉन्च की समय-सीमा अनिश्चित बनी हुई है।

                                            JANUARY 29, 2024 / 11:32 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:CONCOR पर जेफरीज की राय

                                            जेफरीज ने कॉनकोर पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1101 रुपये/शेयर तय किया है। Q3 EBITDA अनुमान से 5% कम रहा। लैंड लाइसेंस फीस रिवर्सल के लिए एडजस्टमेंट हुआ। मूल्य वृद्धि ने घरेलू कारोबार को प्रभावित किया। Q4 में गुजरात बंदरगाहों से डीएफसी कनेक्टिविटी पर एक्जिम मार्जिन रिकवरी देखने को मिल सकती है।

                                              JANUARY 29, 2024 / 11:16 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates: AU SFB पर सिटी की राय

                                              सिटी ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 780 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 97 बीपीएस की क्रेडिट लागत (लोन पर), तिमाही आधार पर 25 बीपीएस ऊपर रहने के कारण नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। क्रेडिट कार्ड स्ट्रेस, बट्टे खाते में डालने और कम वसूली के कारण GNPA में गिरावट नजर आई। फंडिंग लागत बढ़ने से कोर एनआईएम दबाव में दिखे। यील्ड 10 बीपीएस कम हुई। Q4 में दबाव NIM को निचले स्तर पर या गाइडेंस से नीचे सेटल करने के लिए प्रेरित करेगा।

                                                JANUARY 29, 2024 / 10:47 AM IST
                                                Stock Market LIVE Updates:VA TECH WABAG ने PEAK SUSTAINABILITY VENTURES के साथ करार किया, शेयर 5% से ज्यादा भागा
                                                PEAK SUSTAINABILITY VENTURES के साथ करार किया है। 100 बायो-सीएनजी प्लांट लगाने के लिए करार किया है। फिलहाल VA TECH WABAG का शेयर एनएसई पर 34.85 रुपये यानी 5.77 फीसदी की बढ़त के साथ 639.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                  JANUARY 29, 2024 / 10:35 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:बाजार में चौतरफा खरीदारी का मूड

                                                  सरकारी कंपनियों में फिर तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी PSE INDEX करीब 2% उछला है। REC और PFC 4 से 5% उछले है। क्रूड में तेजी से ONGC 4% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं NBFCs, सीमेंट और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी तेजी देखने को मिली।

                                                    JANUARY 29, 2024 / 10:11 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:HDFC Bank के शेयरों ने लगाई 2% की ऊंची छलांग

                                                    HDFC Bank के शेयरों की आज जमकर खरीदारी हो रही है। कुछ दिन पहले सामने आया था कि केंद्रीय बैंक RBI ने देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC को मार्केट कैप के हिसाब से देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी थी। इस मंजूरी का असर आज शेयरों पर दिख रहा है और इंट्रा-डे में यह 1.92 फीसदी उछलकर BSE पर 1462.85 रुपये पर पहुंच गया।

                                                    पूरी खबर यहां पढ़ें- LIC से तगड़ा सपोर्ट, HDFC Bank के शेयरों ने लगाई 2% की ऊंची छलांग

                                                      JANUARY 29, 2024 / 10:04 AM IST
                                                      Stock Market LIVE Updates: बाजार में तेजी बढ़ी
                                                      बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी दिखा रहा है जबकि निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी आई। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही।
                                                        JANUARY 29, 2024 / 9:41 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे की राय

                                                        मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि बजट से पहले बाजार में नकारात्मक रुझान के साथ काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निवेशकों ने एक्सपायरी वाले दिन मुनाफावसूली की है। घरेलू इक्विटी बाजार से विदेशी फंडों की लगातार निकासी से पिछले एक हफ्ते से सेंटीमेंट पर निगेटिव असर पड़ा है। एफआईआई ने जनवरी में अब तक 33,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली की है। तीसरी तिमाही के अब तक मिलेजुले नतीजे, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़त और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी निवेशकों को निकट अवधि की संभावनाओं को लेकर परेशान कर रही है।टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी के लिए 21,400 अंक पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है। कमजोरी के संकतों को देखते हुए लगता है कि निफ्टी अंततः 21,100 और 21,000 तक नीचे जा सकता है। अगर ये 21000 के स्तर को भी तोड़ देता है तो हमें इसमें 20900-20500 के स्तर तक की गिरावट दिख सकती है। वर्तमान ट्रेंड में कोई भी बदलाव तभी होगा जब निफ्टी 21,500 अंक को पार कर जाएगा।

                                                          JANUARY 29, 2024 / 9:25 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates: शॉर्ट टर्म में अच्छे मुनाफे के लिए इस स्टॉक पर लगाएं दांव


                                                          25 जनवरी को मंथली एक्सपायरी डे पर निफ्टी50 एक अस्थिर सत्र के अंत में फिसल गया और 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। लगातार दूसरे सप्ताह निफ्टी में गिरावट रही। वर्तमान सप्ताह महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सप्ताह में बजट 2024 पेश किया जाने वाला है। बजट घोषणाएं आम तौर पर बाजार की दिशा निर्धारित करती है। एंजेल वन में वाइस प्रेसिडेंट-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण का कहना है कि बजट सप्ताह अस्थिरता के लिए जाना जाता है। किसी भी निगेटिव सरप्राइज की स्थिति में निफ्टी 20800 या 20500 तक गिर सकता है। चव्हाण की ओर से शॉर्ट टर्म के लिए एक स्टॉक खरीदने और एक स्टॉक बेचने की सलाह है।

                                                          पूरी खबर यहां पढें- Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में अच्छे मुनाफे के लिए इस स्टॉक पर लगाएं दांव, बेच दें Jubilant Foodworks

                                                            JANUARY 29, 2024 / 9:17 AM IST

                                                            Market Open:सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 21400 के ऊपर खुला

                                                            29 जनवरी के कारोबार में भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 393.74 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 71,093.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 80.50 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 21474.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                              JANUARY 29, 2024 / 9:12 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates: एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की राय

                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है बाजार का झुकाव मंड़ियों के पर में रह सकता है क्योंकि निफ्टी 21,500 अंक को पार करने के लिए संघर्ष कर रहा है। जहां कॉल राइटर्स के पास पर्याप्त पोजीशन है। हालांकि अगर निफ्टी 21,500 से ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो शॉर्ट टर्म में इसमें 21,700/22,000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

                                                                JANUARY 29, 2024 / 9:05 AM IST


                                                                Market At pre-Open: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                                प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 140.09 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 70,823.89 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 70.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 21396.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  JANUARY 29, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                  निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,372 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,484 और 21,565 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,272 फिर 21,222 और 21,141 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                  बैंक निफ्टी

                                                                  निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 44,931 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 45,250 और 45,521 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 44,540, फिर 44,372 और 44,101 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                    JANUARY 29, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा की राय

                                                                    रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि बैंकिंग शेयरों पर दिख रहा मौजूदा दबाव काफी हद तक भावनाओं पर असर डाल रहा है। हालांकि दूसरे सेक्टरों के चुनिंदा शेयरों में आई खरीदारी ने अभी तक नुकसान को सीमित रखा है। यह विरोधाभाषी ट्रेंड बाजार में कंसोलीडेशन होने के संकेत दे रहा है। ऐसे में जब तक बाजार की दिशा साफ न हो तब तक ट्रेडर्स को स्टॉक चयन और ट्रेड मैनेजमेंट पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए

                                                                      JANUARY 29, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates:25 जनवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                      25 जनवरी को सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग, मेटल, इंफ्रा इंडेक्स में रही। IT,फार्मा और FMCG शेयरों में भी दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 360 अंक गिरकर 70,701 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 101 अंक गिरकर 21,353 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 216 अंक गिरकर 44,866 पर बंद हुआ। मिडकैप 215 अंक गिरकर 47,209 पर बंद हुआ।

                                                                        JANUARY 29, 2024 / 8:35 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates:आज किन कंपनियों के नतीजे?

                                                                        निफ्टी की आज 4 कंपनियों - Bajaj Finance, BPCL, ITC और NTPC के दिसंबर तिमाही नतीजे जारी होंगे। वायदा बाजार से आज BEL, GAIL, Vodafone Idea, Marico, Piramal Enterprises और Petronet LNG के भी नतीजे जारी होंगे। इसके अलावा कैश मार्केट से Aditya Birla Sun Life, Adani Green, Apollo Pipes, Godfrey Philips, Latent View Analytics, Mahindra Logistics, Nippon Life, Nitin Spinners, Restaurant Brands Asia, Snowman Logistics, Tata Investment, UTI AMC, Venus Pipes और Voltamp Transformers के नतीजे जारी होंगे।

                                                                          JANUARY 29, 2024 / 8:26 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:श्रीराम फाइनेंस के अनुमान से अच्छे नतीजे

                                                                          श्रीराम फाइनेंस के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। ब्याज से कमाई 17% बढ़ी है। NIM भी बढ़कर 9 परसेंट के करीब पहुंचा है। लोन ग्रोथ भी अच्छी रही। उधर Q3 में वेदांता का मुनाफा 7 परसेंट घटा है। कर्ज में और उछाल दिखा है।

                                                                            JANUARY 29, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                            Crude Oil:कच्चे तेल में तेजी

                                                                            अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल के लिए पिछला हफ्ता बीते 4 महीने में बेहतरीन रहा. पॉजिटिव आर्थिक आंकड़ों से इस साल कच्चे तेल की मांग मजबूत रहने का भरोसा है। शुक्रवार को WTI क्रूड ऑयल 78 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। जबकि, ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल के पार है। पिछले हफ्ते इन दोनों बेंचमार्क में क्रमश: 6.35% और 8% की तेजी रही।

                                                                              JANUARY 29, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates: सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।