Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JANUARY 31, 2024 / 3:39 PM IST

Closing Bell: बजट से पहले सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के ऊपर हुआ बंद

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 612.21 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 203.60 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 21725.70 के स्तर पर बंद हुआ। Dr Reddy's Laboratories, Eicher Motors, Sun Pharma, Divis Labs, Tata Motors निफ्टी के सबसे बड़े गेनर रहे। वहीं L&T, Titan Company, Tata Consumer, BPCL और Kotak Mahindra Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहे

Closing Bell:बजट, फेड के फैसले से पहले बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। फार्मा, रियल्टी, ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। मेटल, FMCG, एनर्जी इंडेक्स चढ़े। IT, PSE, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 612.21  अंक यानी 0

 Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
JANUARY 31, 2024 / 3:36 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए


बजट, फेड के फैसले से पहले बाजार में जोश देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। फार्मा, रियल्टी, ऑटो शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। मेटल, FMCG, एनर्जी इंडेक्स चढ़े। IT, PSE, इंफ्रा शेयरों में खरीदारी रही।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 612.21 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 203.60 अंक यानी 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ 21725.70 के स्तर पर बंद हुआ।

Dr Reddy's Laboratories, Eicher Motors, Sun Pharma, Divis Labs, Tata Motors निफ्टी के सबसे बड़े गेनर रहे। वहीं L&T, Titan Company, Tata Consumer, BPCL और Kotak Mahindra Bank निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

कैपिटल गुड्स को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए. ऑटो, बैंक, हेल्थकेयर, पावर, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 1-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए।

    JANUARY 31, 2024 / 3:22 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:NTPC पर HSBC की राय

    HSBC ने एनटीपीसी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1930 रुपये का लक्ष्य दिया है। तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। क्षमता विस्तार में सुस्ती देखने को मिली लेकिन बढ़ने का अनुमान है। पहले साइन किए गए PPA से नई क्षमता बढ़ेगी।

      JANUARY 31, 2024 / 3:18 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:कोरोमंडल इंटरनेशनल में 15 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई

      नेशनल फर्टिलाइजर्स, आरसीएफ और चंबल फर्टिलाइजर्स के शेयर अंतरिम बजट से एक दिन पहले 2.45 प्रतिशत, 1.68 प्रतिशत और 1.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। वहीं, कोरोमंडल इंटरनेशनल चाल सपाट दिख रही है। तीसरी तिमाही के कमजोर वित्तीय नतीजों के बाद पिछले काोबारी सत्र में 8 प्रतिशत की गिरावट के बाद कोरोमंडल इंटरनेशनल स्टॉक 31 जनवरी को सपाट कारोबार कर रहा है।

      पूरी खबर यहां पढ़ें- बजट से पहले फर्टिलाइजर शेयरों में तेजी के बावजूद इस महीने 15% टूटे इस खाद बनाने वाली कंपनी के शेयर!

        JANUARY 31, 2024 / 3:15 PM IST

        GREENPANEL IND Q3- मुनाफा 37.5 करोड़ रुपये से गिरकर 34.6 करोड़ रुपये रहा

        कारोबारी साल 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में मुनाफा 37.5 करोड़ रुपये से गिरकर 34.6 करोड़ रुपये पर आ गए है। इस दौरान आमदनी 420 करोड़ रुपये से गिरकर 386 करोड़ रुपये पर आ गए है।

          JANUARY 31, 2024 / 3:14 PM IST
          JUBILANT FOOD Q3:मुनाफा 80.4 करोड़ रुपये से घटकर `65.8 करोड़ रुपये पर रहा
          मुनाफा 80.4 करोड़ रुपये से घटकर `65.8 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि आय `1,331.8 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,378 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA मार्जिन 21.4% से घटकर 5.3% पर रहा। EBITDA 280 करोड़ रुपये पर रहा।
            JANUARY 31, 2024 / 3:09 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:M&M Finance पर Morgan Stanley की राय

            मॉर्गन स्टैनली ने M&M Finance पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक पर 300 रुपये का लक्ष्य दिया है। PPoP और क्रेडिट कॉस्ट बढ़ने, नेट स्लिपेजेज कम हुआ। कंपनी ने स्टेज 1 प्रोविजन जारी किया। कम क्रेडिट कॉस्ट और कवरेज में कमी की वजह से अनुमान बढ़ाया था।

              JANUARY 31, 2024 / 2:57 PM IST
              DABUR Q3: मुनाफा 476.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 514.2 करोड़ रुपये पर रहा
              मुनाफा 476.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 514.2 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 3,043.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,255.1 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 609.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 667.6 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 20.5% पर रहा।
                JANUARY 31, 2024 / 2:48 PM IST
                PVR INOX Q3: मुनाफा 16.1 करोड़ रुपये से घटकर 12.8 करोड़ रुपये पर रहा
                कंपनी का कंसो मुनाफा 16.1 करोड़ रुपये से घटकर 12.8 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 940 करोड़ रुपये से बढ़कर `1,546 करोड़ रुपये पर रही। EBITDA 288 करोड़ रुपये से बढ़कर 472 करोड़ रुपये पर रहा जबकि EBITDA मार्जिन 30.6% से घटकर 30.5% पर रहा।
                  JANUARY 31, 2024 / 2:38 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:Suzlon Energy का मुनाफा 78.4 करोड़ रुपय से बढ़कर 203 करोड़ रुपये हो गया

                  Suzlon Energy ने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है। कारोबारी साल 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में मुनाफा 78.4 करोड़ रुपय से बढ़कर 203 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान आमदनी 1,453.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,560.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। EBITDA मार्जिन 14.5% से बढ़कर 15.9% पर पहुंच गए है। EBITDA यानि कारोबारी मुनाफा 210.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 247.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

                    JANUARY 31, 2024 / 2:25 PM IST

                    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

                    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21700, 21800 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 46100, 46200 और 46500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 46100, 46000 और 45900 के स्तर पर नजर आये।

                      JANUARY 31, 2024 / 2:20 PM IST

                      Kalyan Jewellers Q3 Results: मुनाफा 21% बढ़कर हुआ ₹180 करोड़

                      Kalyan Jewellers Q3 Results:वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही के लिए वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 21 प्रतिशत बढ़कर 180.3 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान रेवेन्यू 34 प्रतिशत बढ़कर 5,223 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले रेवेन्यू 3,884 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का EBIDTA (Earnings before interest, tax, depreciation and amortization) 13 प्रतिशत बढ़कर 369.7 करोड़ रुपये रहा। EBIDTA मार्जिन 7.1 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले 8.4 प्रतिशत था।

                        JANUARY 31, 2024 / 2:15 PM IST
                        MARUTI SUZUKI Q3: मुनाफा 2351 करोड़ रुपये से बढ़कर `3130 करोड़ रुपये पर रहा
                        मुनाफा 2351 करोड़ रुपये से बढ़कर `3130 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय `29,044 करोड़ रुपये से बढ़कर `33,308 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA `2833 करोड़ रुपये से बढ़कर `3908 करोड़ रुपये पर रहा। जबकि मार्जिन 9.7% से बढ़कर 11.7% पर रहा।
                          JANUARY 31, 2024 / 1:53 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स की बाजार पर राय

                          जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के आनंद जेम्स ने 31 जनवरी के कारोबार में कुछ कमजोरी जारी रहने की आशंका जताई है। लेकिन उनको उम्मीद है कि तेजड़िये फिर वापसी करेंगे और निफ्टी 21,481 के आसपास से फिर से तेजी का रुख पकड़ेगा।बीती रात अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला था क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व के मौद्रिक नीति पर रुझान का इंतजार कर रहे थे। टेक-हैवी NASDAQ कंपोजिट और S&P 500 सूचकांकों में 0.7 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वहीं, डॉव जोन्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़त हुई थी। सीएमई फेडवॉच टूल के मुताबिक फेड द्वारा मार्च में ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें एक दिन पहले के 46.2 प्रतिशत से घटकर 40.4 प्रतिशत हो गईं हैं। जबकि दर में कटौती नहीं होने की संभावना एक दिन पहले के 52.9 प्रतिशत से बढ़कर 58.8 प्रतिशत हो गई हैं।

                            JANUARY 31, 2024 / 1:48 PM IST
                            NIIT LEARNING: मुनाफा 46 करोड़ रुपये से बढ़कर 57 करोड़ रुपये पर रहा
                            कंपनी का मुनाफा 46 करोड़ रुपये से बढ़कर 57 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 363 करोड़ रुपये से बढ़कर 391 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 80 करोड़ रुपये से बढ़कर 90 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 22% से बढ़कर 23% पर रहा।
                              JANUARY 31, 2024 / 1:41 PM IST
                              Stock Market LIVE Updates:UGRO CAP ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से `250 करोड़ रुपये जुटाए
                              नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स के जरिए 250 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने एशियन डेवलपमेंट बैंक से `250 करोड़ रुपये जुटाए है।
                                JANUARY 31, 2024 / 1:40 PM IST

                                P&G Q3: मुनाफा और आमदनी दोनों बढ़ें, डिविडेंड का भी किया ऐलान

                                Procter and Gamble Hygiene and Health Care Ltd ने निवेशकों के लिए डिविडेंड का एलान किया है। कंपनी ने 160 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है। कंपनी की आमदनी और मुनाफा दोनों बढ़े है। कारोबारी साल 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अक्टूबर दिसंबर तिमाही में मुनाफा 207 करोड़ रुपय से बढ़कर 229 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान आमदनी 1,137 करोड़ रुपये से गिरकर 1,133 करोड़ रुपये पर आ गई है।

                                  JANUARY 31, 2024 / 1:13 PM IST

                                  MAX HEALTHCARE Q3: मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 289 करोड़ रुपये पर रहा

                                  मुनाफा 222 करोड़ रुपये से बढ़कर 289 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 1142 करोड़ रुपये से बढ़कर 1335 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 314 करोड़ रुपये से बढ़कर 385 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 27.5% से बढ़कर 28.9% पर रहा।

                                    JANUARY 31, 2024 / 1:05 PM IST
                                    JYOTHY LAB Q3: मुनाफा 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 91 करोड़ रुपये पर रहा
                                    मुनाफा 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 91 करोड़ रुपये पर रहा जबकि आय 613 करोड़ रुपये से बढ़कर 678 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 84 करोड़ रुपये से बढ़कर `119 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 13.8% से बढ़कर 17.5% पर रहा।
                                      JANUARY 31, 2024 / 12:53 PM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:DRL पर सीएलएसए पर राय

                                      सीएलएसए ने डॉ रेड्डीज पर रेटिंग को खरीदारी से घटाकर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य बढ़ाकर 6,060 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजों में इसके प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों में धीमी वृद्धि देखने को मिली। अमेरिका में कीमतों में गिरावट देखी गई। जबकि भारत में बेस बिजनेस में वॉल्यूम में गिरावट देखी गई। उभरते बाजारों में प्रतिकूल एफएक्स गतिविधियां देखने को मिली। कंपनी को 26 उत्पाद लॉन्च के साथ अपने अमेरिकी कारोबार के रिवाइवल की उम्मीद है। उम्मीद है कि भारत के कारोबार में डबल डिजिट ग्रोथ रहेगी

                                        JANUARY 31, 2024 / 12:44 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:VOLTAS पर मैक्यावरी की राय

                                        मैक्वायरी ने वोल्टाज पर न्यूट्रल कॉल दी। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 842 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q3 में UCP अनुमान के मुताबिक रहा। EBITDA अनुमान से कमजोर रहा। कुल EBITDA, 1.1% मार्जिन के साथ 28 करोड़ रहा। इसमें सालाना आधार पर 63% की गिरावट रही। प्रोजेक्ट बिजनेस में निरंतर घाटे के कारण गिरावट आई। हालांकि कुल रेवन्यू में सालाना 31% की वृद्धि हुई।

                                          JANUARY 31, 2024 / 12:22 PM IST
                                          POLY MEDICURE Q3: कंसो मुनाफा 50 करोड़ रुपये से बढ़कर `65 करोड़ रुपये पर रहा
                                          कंपनी का कंसो मुनाफा 50 करोड़ रुपये से बढ़कर `65 करोड़ रुपये पर रहा जबकि कंसो आय 285 करोड़ रुपये से बढ़कर 340 करोड़ रुपये पर रही। वहीं EBITDA 71 करोड़ रुपये से बढ़कर 90 करोड़ रुपये पर रहा। EBITDA मार्जिन 24.9% से बढ़कर 26.6% पर रहा।
                                            JANUARY 31, 2024 / 12:03 PM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:KPI Green Energy को मिला ऑर्डर, शेयर 10% तक का आया उछाल

                                            KPI Green Energy के शेयरों में 31 जनवरी को शानदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही शेयर 10 प्रतिशत तक चढ़ गया और अपर प्राइस बैंड को हिट कर गया। कंपनी को 5 मेगावाट सोलर पावर प्लांट के लिए एक नया ऑर्डर हासिल हुआ है। नए ऑर्डर से निवेशकों के बीच कंपनी में भरोसा बढ़ा है और जमकर शेयर खरीद हो रही है।

                                              JANUARY 31, 2024 / 11:54 AM IST
                                              Stock Market LIVE Updates:बाजार में तेजी बढ़ी
                                              बाजार में तेजी बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में तेजी रही जबकि सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में खरीदारी रही। इस बीच निफ्टी 21,700 के पार निकला है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है।PSU बैंक इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।
                                                JANUARY 31, 2024 / 11:49 AM IST
                                                WORLD GOLD COUNCIL: भारत में गोल्ड डिमांड 4% घटकर 266.2 टन रहा
                                                भारत में गोल्ड डिमांड 4% घटकर 266.2 टन रहा जबकि अक्टूबर-दिसंबर भारत में गोल्ड डिमांड 4% घटकर 266.2 टन पर रहा। वहीं अक्टूबर-दिसंबर गोल्ड ज्वैलरी डिमांड 9% घटकर 199.6 टन पर रहा।
                                                  JANUARY 31, 2024 / 11:26 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:NTPC पर HSBC की राय

                                                  HSBC ने एनटीपीसी पर खरीदारी की राय दी है और स्टॉक के लिए 1930 रुपये का लक्ष्य दिया है। तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। क्षमता विस्तार में सुस्ती देखने को मिली लेकिन बढ़ने का अनुमान है। पहले साइन किए गए PPA से नई क्षमता बढ़ेगी।

                                                    JANUARY 31, 2024 / 11:10 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:Dr Reddy's Labs पर Citi की राय

                                                    सिटी ने डॉ रेड्डीज पर बिकवाली की राय दी है और स्टॉक ने 5290 रुपये का लक्ष्य दिया है। gRevlimid की बिक्री बढ़ने से तीसरी तिमाही अनुमान से बेहतर
                                                    24% मार्जिन के मुकाबले कंपनी 28% रही। gRevlimid का योगदान लगातार बढ़ रहा। निगेटिव की बात करें तो ग्रॉस मार्जिन तिमाही आधार पर हल्का कम रहा। PSAI के मार्जिन में विस्तार दिखा, लाइसेंसिंग इनकम बढ़ा है।

                                                      JANUARY 31, 2024 / 10:53 AM IST

                                                      Nova AgriTech IPO Listing: 36% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू

                                                      Nova AgriTech के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 113 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 41 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी 56 रुपये और NSE पर 55 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 36 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन (Nova AgriTech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े।

                                                      पूरी खबर यहां पढ़ें- Nova AgriTech IPO Listing: 36% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, कंपनी की ऐसी है कारोबारी सेहत

                                                        JANUARY 31, 2024 / 10:24 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:Brisk Technovision का आईपीओ 12% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

                                                        Brisk Technovision) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 47 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 156 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 175 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 12 फीसदी लिस्टिंग गेन (Brisk Technovision Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर फिसल गए।

                                                        पूरी खबर यहां पढ़ें- Brisk Technovision IPO Listing: शानदार एंट्री के बाद मुनाफावसूली का दबाव, अब इतने मुनाफे में है निवेशक

                                                          JANUARY 31, 2024 / 10:01 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                          एनएसई ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को 31 जनवरी के लिए F&O प्रतिबंध सूची में जोड़ा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                            JANUARY 31, 2024 / 9:55 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:बल्क डील

                                                            वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया ने खुले बाजार लेनदेन के जरिए 1,511.68 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स में 1.03 लाख इक्विटी शेयर बेचे हैं, जो 0.50 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

                                                              JANUARY 31, 2024 / 9:31 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates: शॉर्ट टर्म में इन 3 शेयरों में दिखेगा 8% की तेजी

                                                              शॉर्ट टर्म में निफ्टी50 ने 30 जनवरी को डेली चार्ट में 'डार्क क्लाउड कवर' पैटर्न बनाया है। यह उलटफेर हो सकने का संकेत देता है। SAMCO Securities में टेक्निकल एनालिस्ट ओम मेहरा के मुताबिक, बुलिश सेंटिमेंट से मंदी की ओर यह अचानक बदलाव, मौजूदा अपट्रेंड में कमजोरी आ सकने का संकेत देता है। मंगलवार 30 जनवरी को निफ्टी, 20 डीएमए के करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,520 के स्तर पर क्लोज हुआ। 50 डीएमए अगले महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में 21,200 के स्तर पर है। इंडिया VIX ने एक महत्वपूर्ण उछाल देखा है और 16 के स्तर को पार कर गया है।

                                                              पूरी खबर यहां पढ़ें- Hot Stocks: शॉर्ट टर्म में करनी है शानदार कमाई, इन 3 शेयरों में दिख रहा दम

                                                                JANUARY 31, 2024 / 9:19 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:सेंसेक्स-निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुले, फोकस में L&T, Voltas, TCS

                                                                बाजार में गिरावट के साथ खुला है। सेंसेक्स 180.88 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 70,952.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 41.35 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 21480.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  JANUARY 31, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                  Stock Market LIVE Updates:फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क

                                                                  US में दरों को लेकर आज फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क दिख रहा है। एशियाई बाजारों में दबाव है। गिफ्ट निफ्टी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले रहे। नतीजों के बाद गूगल का शेयर 6 फीसदी लुढ़का है। नैस्डेक का 4 हफ्तों में सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। अमेरिकी फेड के ऐलान से पहले दबाव दिखा है। आज देर रात फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को अमेरिका में दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

                                                                    JANUARY 31, 2024 / 9:11 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क

                                                                    US में दरों को लेकर आज फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार सतर्क दिख रहा है। एशियाई बाजारों में दबाव है। गिफ्ट निफ्टी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी मिले-जुले रहे। नतीजों के बाद गूगल का शेयर 6 फीसदी लुढ़का है। नैस्डेक का 4 हफ्तों में सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। अमेरिकी फेड के ऐलान से पहले दबाव दिखा है। आज देर रात फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को अमेरिका में दरें बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

                                                                      JANUARY 31, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                      Market At Pre-Open: प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी गिरावट

                                                                      प्री-ओपनिंग सेंशन में भारतीय बाजार में कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 78.81 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 71,006.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 256.95 अंक यानी 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 21275.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                        JANUARY 31, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                        Stock Market LIVE Updates: FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                        विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से कल कैश मार्केट में एक बार फिर बिकवाली दिखी। FIIs ने कल कैश मार्केट में कुल 1970.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। जबकि, DIIs ने कल कैश मार्केट में 1002.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।

                                                                          JANUARY 31, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                          Stock Market LIVE Updates:PharmEasy में हिस्सेदारी खरीदेंगे Naspers, Temasek; CCI से मिली मंजूरी

                                                                          फेयर ट्रेड रेगुलेटर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दक्षिण अफ्रीका के नैस्पर्स समूह और सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड टेमासेक सहित कई एंटिटीज के फार्मईजी में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। एपीआई होल्डिंग्स, अपनी सहायक कंपनियों के जरिए ऑनलाइन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस PharmEasy की मदद से हेल्थकेयर सर्विसेज उपलब्ध कराती है। सीसीआई ने एक बयान में कहा कि नैस्पर्स वेंचर्स बीवी ने प्रस्तावित राइट्स इश्यू में भागीदारी से एपीआई होल्डिंग्स लिमिटेड के अतिरिक्त शेयरों की खरीद का प्रस्ताव रखा है। नैस्पर्स वेंचर्स बीवी, प्रोसस के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी है।

                                                                          पूरी खबर यहां पढ़ें- PharmEasy में हिस्सेदारी खरीदेंगे Naspers, Temasek; CCI से मिली मंजूरी

                                                                            JANUARY 31, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:आज किन कंपनियों के नतीजे

                                                                            निफ्टी की आज दो कंपनियां Maruti Suzuki और Sun Pharma के नतीजे जारी होने वाले हैं. वायदा बाजार से आज Ambuja Cement, Bank of Baroda, Dabur India, Dixon Tech, GRM Airports, Godrej Consumer, JSPL, IDFC, Jubilant Foodworks, Shree Cement के नतीजे जारी होंगे। इसके अलावा कैश मार्केट से Ajanta Pharma, Atul, Adani Wilmar, Balaji Amines, Data Patterns, GE Shipping, Kajaria Ceramics, Morepen Labs, Suzlon समेत कई अन्य कंपनियों के नतीजे होंगे।

                                                                              JANUARY 31, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय


                                                                              एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में मंदी के रुझान के साथ पूरे दिन वोलैटिलिटी देखने को मिली। डेली चार्ट ब्लैक क्लाउड के फॉर्मेशन का संकेत मिल है, जो निकट अवधि में मंदी का संकेत है। निचले सिरे पर निफ्टी के लिए 21500 पर सपोर्ट स्थित है। इस स्तर से नीचे जाने पर बाजार में और करेक्शन आ सकता है। इसके विपरीत, 21500 से ऊपर जाने पर तेजी बढ़ सकती है।

                                                                                JANUARY 31, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:30 जनवरी को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                30 जनवरी को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी गिरकर 21,500 के आसपास बंद हुआ । कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 801.67 अंक या 1.11 फीसदी की गिरावट के साथ 71,139.90 पर और निफ्टी 215.50 अंक या 0.99 फीसदी की कमजोरी लेकर 21,522.10 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                  JANUARY 31, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                  निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,731 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,805 और 21,924 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,493 फिर 21,420 और 21,301 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                  बैंक निफ्टी

                                                                                  निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45,598 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 45,710 और 45,890 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,237 फिर 45,125 और 44,945 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                    JANUARY 31, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- आज कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

                                                                                    एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में मंदी के रुझान के साथ मंगलवार को पूरे दिन वोलैटिलिटी देखने को मिली। डेली चार्ट ब्लैक क्लाउड के फॉर्मेशन का संकेत मिला। जो निकट अवधि में मंदी का संकेत है। निचले सिरे पर निफ्टी के लिए 21500 पर सपोर्ट स्थित है। इस स्तर से नीचे जाने पर बाजार में और करेक्शन आ सकता है। इसके विपरीत, 21500 से ऊपर जाने पर तेजी बढ़ सकती है।

                                                                                      JANUARY 31, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- आज 31 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                      प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि निफ्टी ने कल एक डार्क क्लाउड कवर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो स्पष्ट रूप से मंदी का संकेत है। 21,750 पर भारी रजिस्टेंस रहा। इंडेक्स की गिरावट बढ़ गई और यह 215.50 अंकों की गिरावट के साथ 21,522.10 पर बंद हुआ। आदित्य गग्गर का मानना है कि अधिकांश गिरावट इन्वर्टेड हेड एंड शोल्डर की संरचना के दाहिने शोल्डर के फॉर्मेशन से हुई है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 21,460 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि 21,680 पर तत्काल रजिस्टेंस दिख रहा है।

                                                                                        JANUARY 31, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates:वोल्टास के नतीजे बेहद कमजोर

                                                                                        वोल्टास के नतीजे Q3 में बेहद कमजोर रहे। मुनाफे के अनुमान के मुकाबले कंपनी को घाटा हुआ है। मार्जिन में भी तेज गिरावट रही है। वहीं दूसरी ओर SRF के रिजल्ट भी सुस्त रहा और मुनाफा 50% घटा है।

                                                                                          JANUARY 31, 2024 / 8:00 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- पूरे दिन यहां पढ़ें शेयर बाजार का एक्शन

                                                                                          गुड मॉर्निंग, शेयर बाजार की सभी खबरों और एक्शन के लिए आप हिंदी मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। आज बाजार की हर हलचल और एक्शन को हम अपने लाइव ब्लॉग के जरिये आपको सूचित करते रहेंगे।