Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JULY 10, 2023 / 3:49 PM IST

Closing bell: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन दायरे में रहा बाजार, सेंसेक्स 63 अंक चढ़ा, निफ्टी 19350 के ऊपर हुआ बंद

Closing bell: आज बाजार भारी उतार-चढ़ाव के बीच सीमित दायरे में घूमता नजर आया। कारोबार के अंत में निफ्टी 24.10 अंक यानी 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 19355.90 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सेंसेक्स 63.72 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 65344.17 के स्तर पर बंद हुआ है

Closing bell: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दायरे में कारोबार होता दिखा है। हालांकि RILके सपोर्ट से सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे हैं। आज के कारोबार में IT,रियल्टी, FMCG शेयरों में बिकवाली रही है। अंत में निफ्टी 24.10 अंक की बढ़त के साथ 19355.90 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं सेंसेक्स 63.72 अंक की बढ़त के साथ 65344.17 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो और फार्मा शेयरों

Market live: हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के विलय के बाद एमएससीआई ने एचडीएफसी बैंक को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड में जोड़ा है। अब एचडीएफसी को इस सूचकांक से हटा दिया गया है
Market live: हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के विलय के बाद एमएससीआई ने एचडीएफसी बैंक को अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड में जोड़ा है। अब एचडीएफसी को इस सूचकांक से हटा दिया गया है
JULY 10, 2023 / 3:49 PM IST

बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ हुए बंद

10 जुलाई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में अंत में, सेंसेक्स 63.72 अंक या 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 65344.17 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 24.10 अंक या 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 19355.90 पर बंद हुआ था। आज लगभग 1454 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 2123 शेयर गिरे हैं। जबकि 144 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं। निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी लाइफ और भारती एयरटेल टॉप गनर रहे हैं, जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन कंपनी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टीसीएस और एचयूएल टॉप लूजर रहे हैं। मेटल (1.8 फीसदी ऊपर) को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.45 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी गिरे हैं।

    JULY 10, 2023 / 3:26 PM IST

    बाजार दिन के निचले स्तर पर

    बाजार दिन के निचले स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बिकवाली है। वहीं,निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। हालांकि निफ्टी 26.65 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 19359.70 के स्तर पर दिख रहा है।

      JULY 10, 2023 / 3:09 PM IST

      कंज्यूमर स्टेपल और बैंकिंग सेक्टर में दिखेगी तेजी:डीबीएस बैंक

      मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में, डीबीएस बैंक के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर होउ वे फूक (Hou Wey Fook) ने भारत में कुछ सेक्टरों पर अपना अनुकूल रुख जाहिर किया। उनका कहना है कि आईटी सर्विस सेक्टर डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के चालू ग्लोबल ट्रेंड से काफी फायदा होगा। भारतीय आईटी कंपनियां इस मौके का फायदा उठाने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा उनको भारतीय बाजार में खपत से जुड़े शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। उनका मानना है कि वह घरेलू इकोनॉमी में खपत स्तर में हो रही बढ़त के कारण आगे कंज्यूमर स्टेपल और बैंकिंग सेक्टर को फायदा होता दिखेगा।

        JULY 10, 2023 / 2:47 PM IST

        नई पूंजी जुटाने की योजना से स्पाइसजेट के शेयरों में आई 3% की तेजी

        स्पाइसजेट ने अपने एक बयान में कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 12 जुलाई को होगी, जिसमें तरजीही आधार पर इक्विटी शेयरों और/या कन्वर्टिबल सिक्योरिटी जारी करके नई पूंजी जुटाने के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। इस खबर के चलते स्पाइसजेट में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है।

          JULY 10, 2023 / 2:43 PM IST

          उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस ने अपने आईपीओ की प्राइस 23-25 रुपये तय की

          उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का 500 करोड़ रुपये का आईपीओ 12 जुलाई को खुलेगा और 14 जुलाई को बंद होग। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 23-25 रुपये तय किया है। एंकर निवेशकों की बोली 11 जुलाई को शुरू होगी। शेयर आवंटन 19 जुलाई को होने की उम्मीद है। आवंटियों को डीमैट खातों में शेयरों का क्रेडिट 20 जुलाई को होगा। स्टॉक के 24 जुलाई को एक्सचेंजों पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

            JULY 10, 2023 / 2:17 PM IST

            यूरोपीय बाजार में हल्की गिरावट

            पैन-यूरोपीय स्टॉक्स 600 इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 0.2 फीसदी नीचे दिख रहा है। बेसिस रिसोर्स में 0.8 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि तेल और गैस शेयरों में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

              JULY 10, 2023 / 2:13 PM IST

              L&T ने P75 सबमरीन प्रोग्राम के लिए किया करार

              L&T ने स्पेन की कंपनी NAVANTIA के साथ P75 सबमरीन प्रोग्राम के लिए करार किया है। इस सबमरीन प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू 43500 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

                JULY 10, 2023 / 1:59 PM IST

                निफ्टी में 19400 का स्तर बना युद्ध का मैदान

                वोलैटिलिटी के बीच, ऑप्शन डेटा साइवेज कारोबार के संकेत दे रहा है। 19400 का स्तर निफ्टी में एक युद्ध का मैदान बन गया है जहां कॉल और पुट राइटर दोनों जोरदार खींचतान कर रहे हैं। निफ्टी के लिए 19300 पर सपोर्ट दिख रहा है। जबकि इसके लिए पहला रजिस्टेंस 19500 पर दिख रहा है। 19500-19600 की सीमा संभावित कंसोलीडेशन के लिए एक तत्काल बाधा नजर आ रही है। जबकि 19000-18,900 के आसपास स्थित अहम ब्रेकआउट लेवल बाजार के लिए एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है।

                  JULY 10, 2023 / 1:40 PM IST
                  IBC में प्रस्तावित बदलाव का विरोध
                  MCA सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक IBC में प्रस्तावित बदलाव का विरोध किया जा रहा है। IBC में रियल्टी सेक्टर से संबंधित नियमों पर बैंक चिंतित है। रियल्टी के नए नियमों पर बैंकों ने चिंता जताई है। बैंकों ने कहा इससे रिकवरी प्रभावित हो सकती है। नए नियम से रेजॉल्यूशन प्रक्रिया में देरी संभव है। प्रोजेक्ट्स को IBC में राहत देने का प्रस्ताव रखने की बात कही जा रही है। बैंकों की मांग है कि IBC में आए प्रोजेक्ट्स पर नए नियम लागू नहीं होने चाहिए। मॉनसून सत्र में IBC संशोधन बिल आना संभव है। संशोधन बाद रियल्टी सेक्टर के लिए नए नियम संभव हैं।
                    JULY 10, 2023 / 1:14 PM IST

                    राज्यों में बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर केंद्र सरकार सख्त है: सूत्र

                    राज्यों में बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर केंद्र सरकार का रुख सख्त हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पावर मिनिस्ट्री ने REC और PFC से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट में सब्सिडी पाने वाले अकाउंट का ब्यौरा सौंपने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) के तहत केंद्र सरकार के ग्रांट देने की शर्तें कठोर की जाएंगी। पावर टैरिफ लागत के आधार पर तय करने की शर्त लगाई जा सकती है। सब्सिडी अकाउंटिंग सही होने पर ही स्कीम का फायदा मिलेगा। केंद्र का कहना है कि सब्सिडी बिल राज्य सरकार के खाते में डाला जाए।

                      JULY 10, 2023 / 1:09 PM IST

                      ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ बाजार

                      मजबूत शुरुआत के बाद बाजार ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। RIL के सपोर्ट के दम पर निफ्टी 0.25 फीसदी ऊपर है। लेकिन बैंक निफ्टी और मिडकैप में दबाव दिख रहा है। RSIL के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट तय होने से RIL में जोरदार तेजी आई है। ये शेयर 4 फीसदी के उछाल के साथ करीब 7 महीने की ऊंचाई पर है। कंपनी रिलायंस रिटेल में नॉन प्रोमोटर हिस्सा भी खरीद रही है। बीमा शेयरों में आज जोरदार खरीदारी आई है। ICICI प्रूडेंशियल 3 फीसदी उछला है। HDFC LIFE और मैक्स लाइफ में भी रौनक है।

                        JULY 10, 2023 / 1:04 PM IST

                        बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव

                        बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बना है है। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो पावर और आईटी इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि एफएमसीजी, रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, मेटल इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी गिरे हैं। टाइटन कंपनी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, बजाज फाइनेंस और बीपीसीएल निफ्टी के टॉप लूजर्स में से हैं।, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, एचडीएफसी लाइफ और जेएसडब्ल्यू स्टील निफ्टी के टॉप गेनर हैं।

                          JULY 10, 2023 / 12:49 PM IST

                          जून में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 44.39 लाख करोड़ रुपए पर रही

                          जून में क्रेडिट रिस्क आउटफ्लो 289 करोड़ रुपए से बढ़कर 318 करोड़ रुपए रहा है। जून में 45959 करोड़ रुपए के इनफ्लो के मुकाबले कुल DEBT स्कीम आउटफ्लो 14,136 करोड़ रुपए पर रहा है। जून में कॉरपोरेट बॉन्ड इनफ्लो मई के 622 करोड़ रुपए से घटकर 552 करोड़ रुपए पर रहा है। जून में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 43.20 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 44.39 लाख करोड़ रुपए पर रही है।

                            JULY 10, 2023 / 12:16 PM IST

                            म्यूचुअल फंड डेटा

                            जून में म्यूचुअल फंड स्कीमों में नेट इक्विटी इनफ्लो 2906 करोड़ से बढ़कर 8245 करोड़ रुपए रहा है। जून में हाइब्रिड फंड इनफ्लो 6093 करोड़ रुपए से घटकर 4611 करोड़ रुपए पर रहा है। जून में 45234 करोड़ रुपए के इनफ्लो के मुकाबले लिक्विड फंड आउटफ्लो 28545 करोड़ रुपए पर रहा है। जून ETF इनफ्लो 4524 करोड़ रुपए से घटकर 3402 करोड़ रुपए रहा है।

                              JULY 10, 2023 / 12:02 PM IST
                              पुनित गोयनका, सुभाष चंद्रा मामले में SEBI आदेश पर अंतरिम रोक की याचिका खारिज
                              पुनित गोयनका, सुभाष चंद्रा मामले में SEBI आदेश पर अंतरिम रोक की याचिका खारिज कर दी गई है। SAT ने 2 हफ्ते में पुनित गोयनका और सुभाष चंद्रा को SEBI में जवाब देने के लिए कहा है। बता दें कि SEBI ने पुनित गोयनका और सुभाष चंद्रा के डायरेक्टरशिप पर रोक लगाई है। सेबी के इस फैसले के खिलाफ SAT में अपील की गई थी जिसको SAT ने खारिज कर दिया है।
                                JULY 10, 2023 / 11:34 AM IST

                                EaseMyTrip ने स्पाइसजेट एयरलाइंस के साथ किया समझौता

                                भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवल टेक पोर्टलों में से एक EaseMyTrip.com ने भारत में यात्रियों को यात्री टिकट और अन्य उत्पाद और सेवाओं को बेचने, बढ़ावा देने और बिक्री करने के लिए स्पाइसजेट एयरलाइन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर EaseMyTrip के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक, निशांत पिट्टी ने कहा, "हम स्पाइसजेट के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं और हमें उम्मीद है कि अगले 18 से 24 महीनों के भीतर हमें अतिरिक्त तेजी मिलेगी और हम हवाई टिकटिंग उद्योग में अग्रणी बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।"

                                  JULY 10, 2023 / 11:31 AM IST

                                  गति Q1 बिजनेस अपडेट

                                  जून 2023 महीने में सड़क और हवाई एक्सप्रेस सहित गति का कुल कारोबार 102kt पर रहा। कंपनी के कारोबार में जून 2022 की तुलना में 14 फीसदी और मई 2023 की तुलना में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

                                    JULY 10, 2023 / 11:21 AM IST

                                    डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज ने बाला गोपालकृष्णन को डिजिटल टेक्नोलॉजीज का प्रेसीडेंट और ग्लोबल हेड नियुक्त किया

                                    डेटामैटिक्स ग्लोबल सर्विसेज ने आज बताया है की कि बाला गोपालकृष्णन को डिजिटल टेक्नोलॉजीज के प्रेसीडेंट और ग्लोबल हेड के रूप में नियुक्त किया गया है। वह ग्लोबल स्ट्रैटजी, सर्विलेज और सोल्यूशन, डिस्ट्रीब्यूशन और ऑपरेशन की देखभाल करेंगे और कंपनी के कारोबार के ग्रोथ पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

                                      JULY 10, 2023 / 10:51 AM IST

                                      808 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिलने पर आरवीएनएल में 2% की तेजी

                                      रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के शेयर की कीमत 10 जुलाई को शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत से अधिक बढ़ी। कंपनी 808 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी है। कंपनी ने बताया है कि उसको ये प्रोजेक्ट भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से मिला है। इसकी लागत 8084828700 रुपये है। इस कॉन्ट्रक्ट को 24 महीने में पूरा किया जाना है।

                                        JULY 10, 2023 / 10:35 AM IST

                                        एचएएल को डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला 458.87 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट, शेयर में दिखा जोश

                                        हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के शेयर 10 जुलाई के शुरुआती कारोबार में बढ़त पर कारोबार करते दिखे। कंपनी को डिफेंस मिनिस्ट्री से 458.87 करोड़ रुपये कॉन्ट्रैक्ट मिला है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) को दो डोर्नियर-228 विमान और इससे संबंधित इंजीनियरिंग सहायता पैकेज की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। ये कॉन्ट्रैक्ट 458.87 करोड़ रुपये का है। इन डोर्नियर विमानों का निर्माण स्वदेशी रूप से एचएएल की कानपुर इकाई में किया जा रहा है। सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की तरफ ये एक बड़ा कदम है।

                                          JULY 10, 2023 / 10:22 AM IST
                                          गैलेंट इस्पात ने रेलवे वैगन्स खरीदने के लिए किया करार
                                          गैलेंट इस्पात (GALLANTT ISPAT) ने रेलवे वैगन्स खरीदने के लिए करार किया है। कंपनी ने आयरन ओर, कोल की लोडिंग के लिए रेलवे वैगन्स खरीदने का करार किया है। कंपनी ने ओडिशा के ईस्ट कोस्ट रेलवे के साथ ये करार किया है। कंपनी आयरन ओर, कोल को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तक पहुंचाने में रेलवे वैगन्स का इस्तेमाल करेगी।
                                            JULY 10, 2023 / 10:13 AM IST

                                            Cyient DLM की शानदार लिस्टिंग

                                            Cyient DLM की शानदार लिस्टिंग हुई है। 265 रुपए प्रति शेयर की इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर ये शेयर 403 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। वहीं, BSE पर ये शेयर 401 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ है। बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 52 फीसदी प्रीमियम पर हुई है।

                                              JULY 10, 2023 / 10:03 AM IST

                                              निफ्टी पर क्या हो रणनीति

                                              ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत के बीच बाजार आज बढ़त के साथ खुले हैं। फिलहाल निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 19,408.50 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 45,158.20 के स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 19383-19439 पर और दूसरा बड़ा रेजिस्टेंस19486-19510/19546 पर है। वीरेंद्र के मुताबिक निफ्टी के लिए आज पहला बेस 19251-19191 पर और दूसरा बड़ा बेस 19091-19010 है। 9 दिनों के बाद 7 जुलाई को बाजार में बड़ी बिकवाली नजर आई है। DIIs की ओर से बड़ी बिकवाली हुई है। FIIs ने इंडेक्स और स्टॉक शॉर्ट किए हैं। पहली बार बाजार पुट राइटर्स के जोन के नीचे फिसला है। अब 19300 और 10 DEMA 19191 पर पुट राइटिंग है। 19400-19500 जोन पर कॉल राइटर्स भारी है। यहां 2.74 करोड़ रुपए का ऑप्शन ओपन इंटरेस्ट है। शुक्रवार की गिरावट वीकेंड की वजह से संभव हुई। पहला बेस अहम है। खरीदें और पहले बेस तक गिरावट पर खरीदें

                                                JULY 10, 2023 / 9:41 AM IST
                                                RIL का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपए के पार
                                                निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी लाइफ में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। RIL का मार्केट कैप आज 18 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है।
                                                  JULY 10, 2023 / 9:32 AM IST

                                                  9 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे मजबूती के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 82.74 के मुकाबले 82.65 के स्तर पर खुला है।

                                                    JULY 10, 2023 / 9:29 AM IST

                                                    12 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                    ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर 7 जुलाई के कारोबार में जिन 12 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Titan Company, Petronet LNG, Ashok Leyland, REC और Ipca Laboratories के नाम शामिल हैं।

                                                      JULY 10, 2023 / 9:26 AM IST

                                                      बढ़त के साथ खुला बाजार

                                                      बाजार आज बढ़त के साथ खुला है। 9.20 बजे के आसपास सेंसेक्स 210.22 अंक या 0.32 फीसदी बढ़कर 65,490.67 पर और निफ्टी 64.40 अंक या 0.33 फीसदी बढ़कर 19,396.20 पर दिख रहा है। लगभग 1547 शेयर बढ़े दिख रहे हैं। जबति 661 शेयर गिरे है। वहीं, 182 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी लाइफ टॉप गनर नजर आ रहे हैं। जबकि एचसीएल टेक्नोलॉजीज, डिविस लेबोरेटरीज, टीसीएस, विप्रो और टेक महिंद्रा टॉप लूजर हैं।

                                                        JULY 10, 2023 / 9:11 AM IST

                                                        प्री-ओपनिंग में मजबूती

                                                        प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। 09:05 बजे के आसपाससेंसेक्स 234.28 अंक या 0.36 फीसदी तेजी के साथ 65514.73 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 118.30 अंक या 0.61 फीसदी की बढ़त के 19,450.10 पर दिख रहा था।

                                                          JULY 10, 2023 / 9:03 AM IST

                                                          26 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                          ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर 7 जुलाई के कारोबार में 26 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Indiabulls Housing Finance, Granules India, Cholamandalam Investment and Finance, Bosch और Tata Motors के नाम शामिल हैं।

                                                            JULY 10, 2023 / 8:48 AM IST

                                                            पुट ऑप्शन डेटा

                                                            19400 की स्ट्राइक पर 68.18 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18800 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 22.73 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                              JULY 10, 2023 / 8:47 AM IST

                                                              कॉल ऑप्शन डेटा

                                                              साप्ताहिक आधार पर 19400 की स्ट्राइक पर 1.17 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 19400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 93.3 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 19000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                JULY 10, 2023 / 8:47 AM IST

                                                                NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                10 जुलाई को NSE पर 4 स्टॉक्स ग्रैन्यूल्स इंडिया, इंडिया सीमेंट्स, BHELऔर डेल्टा कॉर्प F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                  JULY 10, 2023 / 8:46 AM IST

                                                                  FII और DII आंकड़े

                                                                  07 जुलाई को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 790.40 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2964.23 करोड़ रुपए की बिकवाली की।

                                                                    JULY 10, 2023 / 8:46 AM IST

                                                                    रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries

                                                                    कंपनी ने कहा है कि रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के पास मौजूद इक्विटी शेयर पूंजी में कटौती को मंजूरी दे दी है। कटौती होने पर, ऐसे शेयरधारकों द्वारा धारित शेयर रद्द कर दिए जाएंगे। कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस पूंजी कटौती के लिए शेयरधारकों के 1362 रुपये प्रति शेयर की दर से भुगतान किया जाएगा। कटौती में में उसके प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स द्वारा शेयर शामिल नहीं होंगे।

                                                                      JULY 10, 2023 / 8:28 AM IST

                                                                      यूरोपियन मार्केट

                                                                      पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद शुक्रवार को यूरोपीय शेयर बाजारों में थोड़ी तेजी आई थी। पैन-यूरोपियन स्टॉक्स 600 इंडेक्स करीब 0.1 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ था। अलग-अलग सेक्टरों और शेयरों की चाल मिलीजुली रही थी। मीडिया शेयरों में 1.3 फीसकी की गिरावट देखने को मिली थी। ये गिरावट उम्मीद से ज्यादा रही। जबकि केमिकल शेयरों में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

                                                                        JULY 10, 2023 / 8:18 AM IST

                                                                        एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

                                                                        आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाओ जोंस 187 अंक लुढ़क कर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स और नैस्डेक भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका में दरें बढ़ने की आशंकाओं ने बाजार पर दबाव बनाया है। अमेरिका के महंगाई के आंकड़े। बुद्धवार को आएंगे। बाजार को महंगाई दर में गिरावट की उम्मीद है। अमेरिका में मई में महंगाई दर 4 फीसदी पर थी। बता दें कि एक हफ्ते में डाओ जोंस में 1.97 फीसदी, S&P 500 इंडेक्स में 1.27 फीसदी और नैस्डेक में 1.13 फीसदी की गिरावट हुई है। उधर सप्लाई की टेंशन बढ़ने से क्रूड में 3 फीसकी का उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट 78 डॉलर के पार निकल गया है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों 9 हफ्ते की ऊंचाई पर दिख रही हैं

                                                                          JULY 10, 2023 / 8:00 AM IST

                                                                          Nifty Bank

                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 44853 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 44763 और 44617 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 45145 फिर 45235 और 45381 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                            JULY 10, 2023 / 7:57 AM IST

                                                                            Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                            निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19302 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19250 और 19166 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19470 फिर 19522 और 19606 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                              JULY 10, 2023 / 7:48 AM IST

                                                                              IPO लाएगी NSDL,ड्राफ्ट पेपर दाखिल

                                                                              CDSL के बाद डिपॉजिटरी सर्विस प्रोवाइडर NSDL का भी IPO आएगा। कंपनी ने इसके लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिए हैं। यह इश्यू पूरी तरह से OFS होगा। इसमें HDFC बैंक अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगा।

                                                                                JULY 10, 2023 / 7:42 AM IST


                                                                                जियो फाइनेंशियल के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई

                                                                                जियो फाइनेंशियल के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की गई है। इस मर्जर के लिए तय व्यवस्था के तहत RIL के एक शेयर पर जियो फाइनेंशियल का एक शेयर मिलेगा। वहीं RIL ने रिलायंस रिटेल की नॉन प्रोमोटर हिस्सेदारी 1362 रुपये प्रति शेयर पर खरीदने का फैसला किया है।

                                                                                  JULY 10, 2023 / 7:40 AM IST

                                                                                  ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत

                                                                                  भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। GIFT NIFTY में 0.25 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। एशिया और US फ्यूचर्स में सपाट कामकाज हो रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरकर बंद हुए थे। उधर सप्लाई की टेंशन बढ़ने से क्रूड में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। ब्रेंट 78 डॉलर के पार निकल गया है। क्रूड की कीमतों 9 हफ्ते की ऊंचाई पर हैं।

                                                                                    JULY 10, 2023 / 7:35 AM IST

                                                                                    बाजार की शुरुआत धीमी रहने की संभावना

                                                                                    आज बाजार की शुरुआत धीमी रहने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी से ब्रॉडर इंडेक्सों के सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज के कारोबारी सत्र में 19448 पर खुलने के बाद ये 10 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 07 जुलाई को सेंसेक्स 505 अंक गिरकर 65280 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 166 अंक गिरकर 19332 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक बनाया था