Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MARCH 21, 2024 / 3:49 PM IST

Closing Bell - बाजार में दिखी चौतरफा तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद

Closing Bell - आज शेयर बाजार में बैंक निफ्टी 374 प्वाइंट चढ़कर 46,685 पर बंद हुआ। निफ्टी 173 प्वाइंट चढ़कर 22,012 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 540 प्वाइंट चढ़कर 72,641 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी नजर आई।

Closing Bell -  निफ्टी एक्सपायरी के दिन बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामया रहे। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2.5% की तेजी नजर आई। PSE, रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। एनर्जी, इंफ्रा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। फार्मा, बैंकिंग, IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। से

Stock Market Live Updates-
Stock Market Live Updates-
MARCH 21, 2024 / 3:36 PM IST

Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद, BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद

बाजार में आज चौतरफा तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2.5% की तेजी नजर आई। बाजार में PSE, रियल्टी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। एनर्जी, इंफ्रा, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में खरीदारी नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी नजर आई। सेंसेक्स 539.50 अंक या 0.75 प्रतिशत ऊपर 72,641.19 पर बंद हुआ। निफ्टी 172.90 अंक या 0.79 प्रतिशत ऊपर 22,012.00 पर बंद हुआ। लगभग 2,591 शेयरों में तेजी आई। जबकि 766 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

    MARCH 21, 2024 / 3:29 PM IST

    Stock Market Live Updates- LIC ने 663 करोड़ रुपये के GST डिमांड के खिलाफ अर्जी दी

    भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने GST डिमांड के खिलाफ अर्जी दी। एलआईसी ने 663 करोड़ रुपये के GST डिमांड के खिलाफ अर्जी दी है। एलआईसी ने कमिश्नर अपील चेन्नई के सामने अर्जी दी।

      MARCH 21, 2024 / 3:26 PM IST

      Stock Market Live Updates- JINDAL POLY के खिलाफ NCLT में दायर हुआ केस

      जिंदल पॉली (JINDAL POLY) पर माइनॉरिटी शेयरधारकों ने CLASS ACTION SUIT दाय किया है। माइनॉरिटी शेयरधारकों ने कंपनी पर मिसमैनेजमेंट का आरोप लगाया है। माइनॉरिटी शेयरधारकों ने NCLT में अर्जी दी। इस मामले में 9 अप्रैल को NCLT में सुनवाई होगी।

        MARCH 21, 2024 / 3:23 PM IST

        Stock Market Live Updates- टीसीएस ने RAMBOLL के साथ किया 7 साल का करार

        टीसीएस (TCS) ने RAMBOLL कंपनी के साथ एक समझौता किया है। टीसीएस ने RAMBOLL के 7-साल का करार किया है। आईटी कंपनी ने IT इंफ्रा के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया है।

          MARCH 21, 2024 / 3:14 PM IST

          Stock Market Live Updates- TVS HOLDINGS का डिविडेंड देने का ऐलान

          टीवीएस होल्डिंग्स (TVS HOLDINGS) ने डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने 94 रुपये/शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। NCDs के जरिए FY25 के लिए 650 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है।

            MARCH 21, 2024 / 3:06 PM IST

            Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार का हाल

            आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 466.54 अंक या 0.65 प्रतिशत ऊपर 72,568.23 पर नजर आया। निफ्टी 154.20 अंक या 0.71 प्रतिशत ऊपर 21,993.30 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 2,591 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 753 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 86 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

              MARCH 21, 2024 / 3:02 PM IST

              Stock Market Live Updates- स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.5% से ज्यादा की बढ़त

              बाजार में इंडेक्सेस में तेजी नजर आ रही है। मिडकैप इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। मिडकैप इंडेक्स में करीब 1,000 प्वाइंट की तेजी नजर आई है। स्मॉलकैप इंडेक्स में 2.5% से ज्यादा की बढ़त भी देखने को मिली।

                MARCH 21, 2024 / 2:54 PM IST

                Stock Market Live Updates- REC कंपनी करेगी फंड रेजिंग


                आरईसी कंपनी फंड रेजिंग का विचार कर रही है। कंपनी की 27 मार्च को बोर्ड बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बोर्ड बैठक में कंपनी द्वारा बाजार से रकम जुटाने पर विचार किया जा सकता है।

                  MARCH 21, 2024 / 2:41 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates - किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं : 360 One की अनु जैन


                  बिग मार्केट वॉयस में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ रही 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन। इन्होंने बाजार की दशा और दिशा पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक बाजार में सामान्य करेक्शन देखने को मिला है। बाजार में किसी बड़ी गिरावट की आशंका नहीं है। बाजार के लिए आज और अगले गुरुवार की क्लोजिंग बेहद अहम रहेगी। निफ्टी पर में नीचे की तरफ 21550-21300 के स्तर भी दिख सकते हैं। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 21920-980, 22125-22200 पर अहम रजिस्टेंस हैं

                    MARCH 21, 2024 / 2:29 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates : बोर्ड द्वारा QIP को मंजूरी मिलने से लॉयड्स मेटल्स 2% चढ़ा


                    लॉयड्स मेटल्स के बोर्ड ने क्यूआईपी के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। इस खबर के दम पर आज इस स्टॉक में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

                      MARCH 21, 2024 / 2:19 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates : ब्लू डार्ट प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च की खबर के चलते तेजी में


                      ब्लू डार्ट के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हुई क्योंकि कंपनी ने इंटीग्रेटेड शिपिंग एपीआई सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह प्लेटफ़ॉर्म विशेष रूप से माइक्रो, स्मॉल और मध्यम साइज साइज (एमएसएमई) के साथ-साथ पूरे भारत में बड़े उद्यमों को सशक्त बनाने और उनकी सभी लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

                        MARCH 21, 2024 / 2:07 PM IST

                        Sensex today : 2 बजे के आसपास बाजार


                        2 बजे के आसपास सेंसेक्स 496.51 अंक या 0.69 प्रतिशत ऊपर 72,598.20 पर और निफ्टी 159.40 अंक या 0.73 प्रतिशत ऊपर 21,998.50 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 2,565 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। 751 शेयरों में गिरावट आई थी और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

                          MARCH 21, 2024 / 1:57 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates : भारती एयरटेल 52 हफ्तों के हाई पर


                          जेफ़रीज़ द्वारा भारती एयरटेल पर अपने तेजी के रुख की पुष्टि करने के बाद यह स्टॉक आज इंट्रा में 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। फिलहाल ये दिन सारी बढ़त गंवाते हुए लाल निशान में फिसल गया है।

                            MARCH 21, 2024 / 1:40 PM IST

                            Stock Market Live Updates- जेफरीज भारती एयरटेल पर बुलिश

                            जेफरीज ने भारती एयरटेल पर अपने तेजी के नजरिए की फिर से पुष्टि की है। जेफरीज का कहना है कि ये टेलीकॉम दिग्गज अपने प्रति-यूजर औसत कमाई (ARPU) में मजबूत ऑर्गेनिक ग्रोथ लाने पर फोकस बनाए हुए है। आगे कंपनी को इसका फायद मिलेगा। ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज ने 1,300 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ भारती एयरटेल पर अपना 'buy' कॉल बरकरार रखा। इसका मतलब ये है कि जेफरीज के मुताबिक इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों से लगभग 5.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।

                              MARCH 21, 2024 / 1:37 PM IST

                              Stock Market Live Updates- अंबर एंटरप्राइज RESOJET PRIVATE LIMITED में खरीदेगी हिस्सेदारी


                              अंबर एंटरप्राइज RESOJET PRIVATE LIMITED में 50% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। अंबर एंटरप्राइज 35 करोड़ रुपये में 50% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। RESOJET PRIVATE LIMITED ये कंपनी वाशिंग मशीन एसेंबलिंग, मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइिंग के कारोबार में है।

                                MARCH 21, 2024 / 1:21 PM IST

                                Stock Market Live Updates- मिडकैप स्टॉक Hikal में लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की सलाह

                                शरद अवस्थी ने मिडकैप सेगमेंट से Hikal का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Hikal के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 281 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 375 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।

                                  MARCH 21, 2024 / 1:08 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार का हाल

                                  आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 531.79 अंक या 0.74 प्रतिशत ऊपर 72,633.48 पर नजर आया। निफ्टी 162.80 अंक या 0.75 प्रतिशत ऊपर 22,001.90 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 2,571 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 713 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 88 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                    MARCH 21, 2024 / 12:54 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- सिटी ने NMDC का टारगेट घटाया

                                    सिटी ने एनएमडीसी (NMDC) के लिए लक्ष्य 16% घटाकर 180 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। सिटी ने NMDC पर बिकवाली की सलाह बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य को 215 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 180 रुपये प्रति शेयर कर दिया। उनका कहना है कि ग्लोबल आयरन ओर की कीमतें 130 डॉलर/टन से घटकर लगभग 105 डॉलर/टन हो गई हैं।

                                      MARCH 21, 2024 / 12:42 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- Infosys में सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह

                                      मानस जायसवाल ने Infosys के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1560 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                                        MARCH 21, 2024 / 12:32 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- एसबीआई ने TITAN SBI CARD लॉन्च किया

                                        भारतीय स्टेट बैंक ने टाइटन के साथ मिलकर कार्ड लॉन्च किया है। TITAN के साथ मिलकर एसबीआई ने शॉपिंग क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। बैंक ने TITAN के साथ मिलकर TITAN SBI CARD लॉन्च किया।

                                          MARCH 21, 2024 / 12:14 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- लाइफ इंश्योरेंस स्टॉक्स मैक्स फाइनेंशियल और एचडीएफसी लाइफ में उछाल

                                          जीवन बीमा स्टॉक मैक्स फाइनेंशियल और एचडीएफसी लाइफ में उछाल देखने को मिला है। जीवन बीमा कंपनियों, मैक्स फाइनेंशियल और एचडीएफसी लाइफ के शेयरों में 21 मार्च को कारोबार में उछाल नजर आया। IRDAI ने जीवन बीमाकर्ताओं के लिए सरेंडर वैल्यू नियमों को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनल सरेंडर वैल्यू नियम जीवन बीमाकर्ताओं के पक्ष में होने की संभावना है।

                                            MARCH 21, 2024 / 12:01 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार का हाल

                                            आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 540.04 अंक या 0.75 प्रतिशत ऊपर 72,641.73 पर नजर आया। निफ्टी 171.40 अंक या 0.78 प्रतिशत ऊपर 22,010.50 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 2,584 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 638 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 100 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                              MARCH 21, 2024 / 11:47 AM IST

                                              Stock Market Live Updates- प्रोमोटर टाटा संस ने TCS में 2.34 करोड़ शेयर बेचे

                                              टीसीएस में प्रोमोटर टाटा संस ने 2.34 करोड़ शेयर बेच दिये। गुरुवार को ओपन मार्केट के जरिए शेयर बेचे। अब कंपनी में टाटा संस की हिस्सेदारी 72.38% से घटकर 71.74% हुई

                                                MARCH 21, 2024 / 11:35 AM IST

                                                Stock Market Live Updates- PB Fintech ने बनाई नई सब्सिडियरी

                                                PB फिनटेक का स्टॉक आज फोकस में है। कंपनी ने पेमेंट एग्रीगेटर के कारोबार के लिए नई सब्सिडियरी बनाई है। PB Pay प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नई सब्सिडियरी बनाई है। कंपनी पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेगी

                                                  MARCH 21, 2024 / 11:23 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- BEML ने बैटल टेंक के लिए 1500 HP इंजन का सफल टेस्ट किया

                                                  आज BEML का स्टॉक फोकस में है। कंपनी ने बैटल टेंक के लिए 1500 HP इंजन का सफल टेस्ट किया है। कंपनी को 2020 में मिला 20 इंजन का ऑर्डर मिला था। कंपनी का कहना है कि जुलाई 2025 तक ऑर्डर पूरा होने की उम्मीद है।

                                                    MARCH 21, 2024 / 11:05 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार का हाल

                                                    आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 736.86 अंक या 1.02 प्रतिशत ऊपर 72,838.55 पर नजर आया। निफ्टी 235.20 अंक या 1.08 प्रतिशत ऊपर 22,074.30 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 2,638 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 521 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 91 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                      MARCH 21, 2024 / 10:54 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- मार्च मैन्युफैक्चरिंग PMI 56.9 से बढ़कर 59.2

                                                      INDIA PMI DATA के मुताबिक मार्च में मैन्युफैक्चरिंग PMI 56.9 से बढ़कर 59.2 रहा। जबकि मार्च सर्विसेज PMI 60.6 से घटकर 60.3 रहा। वहीं मार्च कंपोजिट PMI 60.6 से बढ़कर 61.3 रहा।

                                                        MARCH 21, 2024 / 10:46 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- Krystal Integrated Services की बाजार में धांसू एंट्री

                                                        Krystal Integrated Services IPO Listing: फैसिलिटीज मैनेजमेंट सर्विसेज मुहैया कराने वाली क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेज (Krystal Integrated Services) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 13 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 715 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी रुपये और NSE पर 79 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 5 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में गायब हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह 75.05 रुपये (Krystal Integrated Services Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब फीसदी मुनाफे में हैं।

                                                          MARCH 21, 2024 / 10:35 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- बाजार में इन कंपनियों में हुई बल्क डील

                                                          लार्सन एंड टुब्रो ने नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट में 124.71 रुपये में 1.2 करोड़ शेयर खरीदे हैं। कल के कारोबारी सत्र में बीएसई पर नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट के शेयर 0.4 फीसदी गिरकर 124.5 रुपये पर बंद हुए।

                                                          कल एनएसई एसएमई पर लिस्ट हुए एवीपी इंफ्राकॉन में रोहन गुप्ता ने 79 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2.56 लाख शेयर या 5.33 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। इस बीच, फनिक्युलर फंड्स एलपी ने कंपनी में 8.12 लाख शेयर या 16.93 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।

                                                          स्किपर में प्रमोटर इकाई वेंटेक्स ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड ने 66,00 आंशिक चुकता शेयर खरीदे हैं। कल एनएसई पर स्किपर के आंशिक चुकता शेयर 3.52 फीसदी बढ़कर 142.5 रुपये पर पहुंच गए।

                                                            MARCH 21, 2024 / 10:26 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- 21 मार्च के लिए कैसा है पुट ऑप्शन डेटा

                                                            निफ्टी में 21,500 की स्ट्राइक पर 64.6 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,500 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 23.95 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                              MARCH 21, 2024 / 10:17 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- 21 मार्च के लिए कैसा है कॉल ऑप्शन डेटा

                                                              वीकली बेसिस पर 22,000 की स्ट्राइक पर 1.13 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रेजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,300 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 25.53 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                MARCH 21, 2024 / 10:03 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 542.27 अंक या 0.75 प्रतिशत ऊपर 72,643.96 पर नजर आया। निफ्टी 168.20 अंक या 0.77 प्रतिशत ऊपर 22,007.30 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 2510 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 461 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 93 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                  MARCH 21, 2024 / 9:51 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- निफ्टी और बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                  निफ्टी

                                                                  निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 21,911और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 21,963 और 22,047 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,742 फिर 21,690 और 21,606 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                  बैंक निफ्टी

                                                                  निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 46,581 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 46,776 और 47,092 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,949 फिर 45,754 और 45,438 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                    MARCH 21, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी

                                                                    सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि आज वीकली एक्सपायरी है लिहाजा स्क्रीन बेस्ड ट्रेड करना चाहिए। निफ्टी में पहला रेजिस्टेंस 22,022 (कॉल राइटर्स का जोन) पर नजर आ रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 22,125 (15, 18 मार्च का शिखर) पर दिख रहा है। गैप-अप के बाद देखें कि इसमें तेजी टिक रही है या नहीं। अगर गैप-अप के बाद खरीद रहे हैं तो 50 प्वाइंट का छोटा स्टॉपलॉस रखना चाहिए। इसमें गैप-अप के बाद पहला सपोर्ट 21,930 के स्तर पर है। गैप-अप के बाद बड़ा सपोर्ट 21,840 के स्तर पर है। इंडेक्स 22,050 पार ना कर पाए तो बड़ी बिकवाली के मौके नजर आयेंगे। इसमें स्टॉपलॉस 22,100 पर रखना चाहिए।

                                                                      MARCH 21, 2024 / 9:36 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- आज कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

                                                                      शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में आज बेहद उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। यह बढ़त के साथ खुला लेकिन टिक नहीं पाया और बिकवाली के दबाव में आ गया। इंट्राडे में इसमें 21710 के स्तर से तेज गिरावट देखी गई और यह दिन में 22 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने 21530 - 22526 की पिछली बढ़त के 78.6 फीसदी फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट स्तर के आसपास सपोर्ट हासिल किया है।

                                                                      ऑवरली टाइम फ्रेम पर दिख रहे मोमेंटम सेटअप से बिक्री के दबाव के कम होने के लक्षण दिख रहे है। पॉजिटिव डाइवर्जेंस के साथ ही वर्तमान में एक पॉजिटिव क्रॉसओवर भी हो रहा है। प्राइस पैटर्न के नजरिए से देखें तो डेली कैंडलिस्टिक ने डोजी पैटर्न का रूप ले लिया है जो बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत है। तेजड़िए और मंड़िये दोनों इस समय अपनी-अपनी सीमाओं की रक्षा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में आगे कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है जिसकी रेंज 21700 - 22000 हो सकती है।

                                                                        MARCH 21, 2024 / 9:19 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- 21 मार्च को बाजार की मजबूत शुरुआत

                                                                        गुरूवार 21 मार्च को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले हैं। निफ्टी और सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली। बैंक निफ्टी करीब 400 अंकों के उछाल के साथ खुला। मेटल और पीएसयू इंडेक्स भी तेजी से कारोबार करते नजर आये। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 569.88 अंक या 0.79 प्रतिशत ऊपर 72,671.57 पर नजर आया। निफ्टी 168 अंक या 0.77 प्रतिशत ऊपर 22,007.10 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 1800 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि323 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 95 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                          MARCH 21, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- रुपये की मजबूत शुरुआत

                                                                          भारतीय रुपया आज मजबूती के साथ खुला है। भारतीय रुपया 83.17 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 83.03 प्रति डॉलर पर खुला।

                                                                            MARCH 21, 2024 / 9:09 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स ऊंचे स्तर पर दिखे

                                                                            प्री ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 158.32 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 72,260.01 पर नजर आया। निफ्टी 158.70 अंक या 0.73 प्रतिशत ऊपर 21,997.80 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान लगभग 998 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। जबकि 895 शेयरों में गिरावट नजर आई। वहीं 1853 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                              MARCH 21, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- गुरूवार 21 मार्च को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                              जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि पॉजिटिव ग्लोबल संकेत और डायरेक्ट टैक्स के कलेक्शन में जोरदार बढ़त से उत्साहित होकर भारतीय बाजारों में तेजी आई। इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एफआईआई और डीआईआई के निवेश में मजबूती से भी बाजार को सपोर्ट मिला। बाजार के ताजा अनुमानों के मुताबिक जून में दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है। अर्थव्यवस्था में मजबूती के कारण यूएस फेड द्वारा दर कटौती में देरी होने की संभावना है। वैल्यूएशन महंगे होने के कारण घरेलू बाजार में मिड और स्मॉल कैप के लार्ज कैप से पिछड़ने की संभावना दिख रही है।

                                                                                MARCH 21, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- 20 मार्च को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                20 मार्च को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 प्रतिशत के तेजी लेकर 72,101.69 पर बंद हुआ। निफ्टी 21.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,839.10 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 74 अंक गिरकर 46311 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 6 अंक गिरकर 45920 पर बंद हुआ। लगभग 1563 शेयर बढ़े हैं। 2064 शेयरों में गिरावट रही है। वहीं, 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रुख पर बंद हुए। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे कमजोर होकर 83.16 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                बुधवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, नेस्ले इंडिया और ओएनजीसी शामिल रहे। जबकि टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और सिप्ला निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, तेल और गैस और पावर में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि मेटल, फार्मा, बैंकिंग और IT शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

                                                                                  MARCH 21, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- प्रिंस पाइप पर रहेंगी बाजार की नजरें

                                                                                  प्रिंस पाइप पर आज बाजार में फोकस रह सकता है। प्रिंस पाइप बाथवेयर ब्रांड Aquel को 55 करोड़ रुपये में खरीदेगी। Aquel कंपनी का गुजरात के भुज में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।

                                                                                    MARCH 21, 2024 / 8:37 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- जुपिटर वैगन्स पर रहेगा बाजार का फोकस

                                                                                    जुपिटर वैगन्स बोनाट्रांस इंडिया प्राइवेट को खरीदेगी। कंपनी के मुताबिक 271 करोड़ रुपये में बोनाट्रांस इंडिया डील संभव है। रोलिंग स्टॉक के साथ खुदका व्हील प्लांट भी होगा। BIPL के BEML, एलस्टॉम, टीटागढ़ रेल जैसे बड़े क्लाइंट्स हैं।

                                                                                      MARCH 21, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- प्रधानमंत्री ने कहा - अगले 5 साल में होंगे भारत में जबरदस्त ग्रोथ और बदलाव

                                                                                      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 5 साल भारत में जबरदस्त ग्रोथ और बदलाव होंगे। PM बोले कि ग्लोबल ग्रोथ को राइजिंग भारत लीड करेगा। न्यूज18 के लीडरशिप कॉन्क्लेव में PM मोदी ने ऐसा कहा। इसके साथ ही उन्होंने दस साल की सरकारी की उपलब्धियां भी गिनाई। पीएम ने कहा कि विपक्ष सिर्फ मोदी को गाली देने में लगा हुआ है।

                                                                                        MARCH 21, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- डिस्क्लोजर नियमों को लेकर FPI को बड़ी राहत

                                                                                        डिस्क्लोजर नियमों को लेकर FPI को बड़ी राहत मिली है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कुछ शर्तों के साथ नियम आसान किये हैं। जिस कंपनी में स्पष्ट प्रोमोटर नहीं हैं, उनमें 50% हिस्सेदारी पर भी Additional disclosures नहीं देना होगा।

                                                                                          MARCH 21, 2024 / 8:02 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- TVS मोटर का 1 शेयर पर 4 प्रेफरेंशियल बोनस शेयर देने का ऐलान

                                                                                          दिग्गज ऑटो कंपनी शेयरधारकों को बोनस शेयर देने जा रही है। TVS मोटर ने 1 शेयर पर 4 प्रेफरेंशियल बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इस पर कंपनी के 1900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। प्रेफरेंशियल बोनस शेयर की दोनों एक्सचेंज में लिस्टिंग होगी।

                                                                                            MARCH 21, 2024 / 7:50 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- KRYSTAL INTEGRATED SERVICES की लिस्टिंग आज

                                                                                            क्रिस्टल इंटीग्रेटेड सर्विसेस (KRYSTAL INTEGRATED SERVICES) की आज लिस्टिंग होगी। इसका इश्यू प्राइस 715 रुपए है। इसका आईपीओ 13 गुना से ज्यादा भरा था

                                                                                              MARCH 21, 2024 / 7:37 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- कच्चे तेल में नरमी


                                                                                              कच्चा तेल 5 महीने की ऊंचाई से नरम पड़ा है। ब्रेंट का भाव 86 डॉलर के पास आया है। रेट कट की उम्मीदों से गोल्ड की चमक बढ़ी है। COMEX GOLD का भाव रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा है।

                                                                                                MARCH 21, 2024 / 7:23 AM IST

                                                                                                सुप्रभात और दलाल-स्ट्रीट से सभी गतिविधियों के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के बाज़ार से सभी लाइव अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।