Stock Market Live Updates- 20 मार्च को कैसा रहा बाजार का हाल
20 मार्च को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 89.64 अंक या 0.12 प्रतिशत के तेजी लेकर 72,101.69 पर बंद हुआ। निफ्टी 21.60 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,839.10 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 74 अंक गिरकर 46311 पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप इंडेक्स 6 अंक गिरकर 45920 पर बंद हुआ। लगभग 1563 शेयर बढ़े हैं। 2064 शेयरों में गिरावट रही है। वहीं, 119 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रुख पर बंद हुए। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया आज 12 पैसे कमजोर होकर 83.16 के स्तर पर बंद हुआ।
बुधवार को निफ्टी के टॉप गेनर्स में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, नेस्ले इंडिया और ओएनजीसी शामिल रहे। जबकि टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक और सिप्ला निफ्टी के टॉप लूजर रहे। सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी, तेल और गैस और पावर में 0.5-1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जबकि मेटल, फार्मा, बैंकिंग और IT शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 28 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।