Stock Market Highlight: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए
बाजार में आज मुनाफावसूली का मूड देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। जबकि स्मॉलैकप इंडेक्स 0.9 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
सेक्टोरल फ्रंट पर देखें तो पीएसयू बैंक, फार्मा इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। IT, FMCG, oil & gas, realty इंडेक्स 0.7-2.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
Power Grid Corp, Infosys, Eternal, TCS, HCL Technologies निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Bharat Electronics, Jio Financial, Hero MotoCorp, Dr Reddy's Labs and Cipla निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1281.68 अंक यानी 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 81,148.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 346.35अंक यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 24,578.35 के स्तर पर बंद हुआ।