Market Close: सेंसेक्स-निफ्टी 1% की शानदार बढ़त लेकर हुए बंद
29 नवंबर को बेंचमार्क इंडेक्स शानदार बढ़त लेकर बंद हुआ। 18 सितंबर के बाद पहली बार निफ्टी 20100 के पार बंद हुआ। रिकॉर्ड ऊंचाई पर मिडकैप इंडेक्स पहुंचा। लगातार 10वें दिन मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर रहा। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स और एनर्जी इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। IT और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
Hero MotoCorp, M&M, Axis Bank, Wipro और Tata Motors निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं ONGC, Nestle India, Eicher Motors, Adani Enterprises और Divis Lab निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
आज के कारोबार में ऑटो, बैंक, आईटी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होगा। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 727.71 अंक यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 66,901.91 केक स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 206.90 अंक यानी 1.04 फीसदी की बढ़त के साथ 20,096.60. के स्तर पर बंद हुआ।