Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell: सेंसेक्स 241 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,500 के पार हुआ बंद, हरे निशान में रहें सभी सेक्टर

Closing Bell: कारोबार के अंत में सेंसेक्स 240.98 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 65,628.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.50 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 19,528.80 के स्तर पर बंद हुआ।

Curated By: Sujata Yadav SEPTEMBER 04, 2023 / 3:42 PM IST

Closing Bell: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। जबकि मेटल, ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मेटल, IT, PSE शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। जबकि FMCG शेयरों पर दबाव रहा। बैंकिंग इंडेक्स हल्की बढ़त के स

 Stock Market LIVE Updates
Stock Market LIVE Updates
SEPTEMBER 04, 2023 / 3:38 PM IST

Closing Bell: हरे निशान में बंद हुआ बाजार

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला और कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। जबकि मेटल, ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मेटल, IT, PSE शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। जबकि FMCG शेयरों पर दबाव रहा। बैंकिंग इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 240.98 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 65,628.14 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.50 अंक यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 19,528.80 के स्तर पर बंद हुआ।

Coal India, Wipro, HCL Technologies, UltraTech Cement और Tata Steel निफ्टी के टॉप गेनर रहें। वहीं Axis Bank, M&M, Nestle India, ITC और Asian Paints निफ्टी के टॉप लूजर रहें।

आज के कारोबार में सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। पावर, मेटल, ऑटो, रियल्टी , ऑयल एंड गैस और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

    SEPTEMBER 04, 2023 / 3:18 PM IST
    Stock Market LIVE Updates:KPI GREEN को 9 MW क्षमता वाले सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला
    9 MW क्षमता वाले सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल KPI GREEN का शेयर एनएसई पर 9.60 रुपये यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 883 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
      SEPTEMBER 04, 2023 / 3:13 PM IST

      Stock Market LIVE Updates:सीमेंट सेक्टर पर Emkay Global की राय

      अगस्त महीनों में सीमेंट वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखने को मिली है।Emkay Global ने कहा कि अगस्त महीने में माह-दर-माह आधार पर सीमेंट वॉल्यूम में 8-9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। सीमेंट इंडस्ट्री फिलहाल सीमेंट कीमतों में 10-35 रुपए प्रति बोरी तक की बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है। कच्चे मला की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से भी सीमेंट कीमतों में इजाफा हो रहा है।

        SEPTEMBER 04, 2023 / 2:52 PM IST

        Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

        आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19500, 19600 और 19700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19500, 19400 और 19300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44500, 44700 और 45000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44500, 43300 और 44000 के स्तर पर नजर आये।

          SEPTEMBER 04, 2023 / 2:49 PM IST
          Stock Market LIVE Updates:BHARTI AIRTEL 23 GWh रिन्यूएबल एनर्जी खरीदेगी, शेयर में गिरावट
          कंपनी 23 GWh रिन्यूएबल एनर्जी खरीदेगी। Nxtra डाटा सेंटर्स के लिए कंपनी 23 GWh रिन्यूएबल एनर्जी खरीदेगी। फिलहाल BHARTI AIRTEL का शेयर एनएसई पर 1.60 रुपये यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 864.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
            SEPTEMBER 04, 2023 / 2:31 PM IST
            Stock Market LIVE Updates:GATI ने TECH MAHINDRA के साथ करार किया, शेयर 2% से ज्यादा भागा
            TECH MAHINDRA के साथ करार किया है। कंपनी ने सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन बनाने के लिए करार किया है। टेक महिंद्रा GATI का एंटरप्राइज मैनेजमेंट सिस्टम डेवलप करेगी। फिलहाल GATI का शेयर एनएसई पर 3.45 रुपये यानी 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ 150.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
              SEPTEMBER 04, 2023 / 2:17 PM IST

              Stock Market LIVE Updates:Biocon ने आईवा फार्मा की ओरल सॉलिड डोज मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को खरीदा

              आईवा फार्मा की ओरल सॉलिड डोज मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को खरीदा है। न्यू जर्सी में स्थित है मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। डील की कुल वैल्यू $0.77 करोड़ है। फिलहाल Biocon का शेयर एनएसई पर 0.85 रुपये यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 263.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                SEPTEMBER 04, 2023 / 1:55 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:Tata Power ने Chalet Hotels के साथ पावर डिलीवरी करार किया

                TPREL ने Chalet Hotels के साथ पावर डिलीवरी करार किया है। 6 MW AC ग्रुप कैप्टिव प्रोजेक्ट के लिए पावर डिलीवरी एग्रीमेंट किया है। फिलहाल Tata Power का शेयर एनएसई पर 6.35 रुपये यानी 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 261.65 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                  SEPTEMBER 04, 2023 / 1:45 PM IST
                  Stock Market LIVE Updates:INTERGLOBE AVIATION ने नई सब्सिडियरी का गठन किया
                  कंपनी ने नई सब्सिडियरी का गठन किया है। एविएशन एसेट के फाइनेंसिंग के लिए सब्सिडियरी का गठन किया है। सब्सिडियरी में `30 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी। बोर्ड ने 10 अतिरिक्त A320 NEO प्लेन के ऑर्डर को मंजूरी दी है।
                    SEPTEMBER 04, 2023 / 1:31 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates: Shilpa Medicare को MHRA, UK से BDOF दवा को मंजूरी मिली, शेयर में तेजी

                    MHRA, UK से BDOF दवा को मंजूरी मिली। BDOF दवा को Betahistine Dihydrochloride Orodispersible Films भी कहा जाता है।24Mg Strength के लिए मंजूरी पाने वाली ये पहली कंपनी थी। फिलहाल Shilpa Medicare का शेयर एनएसई पर 1.50 रुपये यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 372.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                      SEPTEMBER 04, 2023 / 1:19 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:RVNL को MGVCL से मिला 322 करोड़ रुपये का ऑर्डर, शेयर 17% से ज्यादा भागा

                      MGVCL (Madhya Gujarat Vij Company Ltd) से 322 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। फिलहाल RVNL का शेयर एनएसई पर 23.85 रुपये यानी 17.21 फीसदी की बढ़त के साथ 162.25 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                        SEPTEMBER 04, 2023 / 1:10 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates:Kotak Mahindra Bank पर ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया पॉजिटिव

                        जेफरीज इंडिया ने स्टॉक पर अपना 'खरीदारी' टैग बरकरार रखा है और लक्ष्य मूल्य 2,400 रुपये रखा है। मैक्वेरी भी अपनी 'न्यूट्रल' रेटिंग और लक्ष्य मूल्य 1,860 रुपये पर कायम रखा है। वहीं इन्वेस्टेक ने अपनी ओर से 'खरीदारी' रेटिंग बरकरार रखी और लक्ष्य मूल्य 2,300 रुपये प्रति शेयर पर बरकरार रखा। मॉर्गन स्टेनली ने 'इक्वल वेट' के नजरिये और 2,250 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ अपना नजरिया पेश किया है।

                          SEPTEMBER 04, 2023 / 12:57 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:MOIL ने अगस्त 2023 में 1.23 लाख टन मैंगनीज ओर का उत्पादन किया

                          MOIL ने अगस्त 2023 में 1.23 लाख टन मैंगनीज ओर का उत्पादन किया। कंपनी का अब तक का सबसे बेहतरीन उत्पादन रहा है। सालाना आधार पर 53% की रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की है। अगस्त 2023 में 1.11 लाख टन की बिक्री की है। फिलहाल MOIL का शेयर एनएसई पर 3.10 रुपये यानी 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ 245.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                            SEPTEMBER 04, 2023 / 12:44 PM IST

                            Stock Market LIVE Updates:ITC नए प्लांट में 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, शेयर में गिरावट

                            मध्य प्रदेश के सीहोर में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएंगे। कंपनी नए प्लांट में 1500 Cr का निवेश करेगी । इंटिग्रेटेड फूड और लॉजिस्टिक फैसिलिटी के लिए प्लांट लगाएगी। कंपनी पैकेजिंग प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाएगी । प्रोजेक्ट से MP में एग्रीकल्चर और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल ITC का शेयर एनएसई पर 1.95 रुपये यानी 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 439.05 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                              SEPTEMBER 04, 2023 / 12:31 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर


                              इंडियाचार्ट्स के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव का मानना है कि निफ्टी में जल्द ही नई तेजी देखने को मिल सकता है और ये मिड और स्मॉल कैप के साथ कदम ताल करता दिख सकता है। जिसके चलते ये आने वाले दिनों/सप्ताहों में 20000 की ओर बढ़ता दिख सकता है। दिग्गज निवेशक और ट्रेडर रोहित श्रीवास्तव ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि वीकली चार्ट पर मिडकैप इंडेक्स लगभग 86 की आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) रीडिंग दिखा रहा। ये इसके ओवरबॉट होने के संकेत हैं। जबकि निफ्टी में की आरएसआई रीडिंग 68 पर ही है। इससे संकेत मिलता है कि इसमें अभी और तेजी की गुंजाइश बची हुई है।

                              पूरी खबर यहां विस्तार से पढ़ें- निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर, मेटल और आईटी शेयर शॉर्ट टर्म में कराएंगे जोरदार कमाई : रोहित श्रीवास्तव

                                SEPTEMBER 04, 2023 / 12:22 PM IST
                                Stock Market LIVE Updates:CAPLIN POINT की सब्सिडियरी की चेन्नई यूनिट को US FDA से VAI मिला, शेयर 2% गिरा
                                कंपनी की सब्सिडियरी की चेन्नई यूनिट को US FDA से VAI मिला । यूनिट की जांच22-31 मई के बीच हुई थी। फिलहाल CAPLIN POINTका शेयर एनएसई पर 21.45 रुपये यानी 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 1074.85 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                  SEPTEMBER 04, 2023 / 12:12 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:GMR Power को उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत निगम से मिला 5,123.4 करोड़ रुपए का ऑर्डर, शेयर में लगा अपरसर्किट

                                  उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत निगम से 5,123.4 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी की सब्सिडियरी को ये ऑर्डर मिला है। 50.17 लाख स्मार्ट मीटर लगाने और मेंटेनेंस का ऑर्डर है। DVVNL से 25.52 लाख स्मार्ट मीटर के ऑर्डर का अनुमान है। फिलहाल GMR Power का शेयर एनएसई पर 5.65 रुपये यानी 19.86 फीसदी की बढ़त के साथ 34.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                    SEPTEMBER 04, 2023 / 12:01 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates:ICICI Bank को IRDAI से ICICI Lombard में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिली, शेयर में गिरावट

                                    IRDAI से ICICI Lombard में हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है। ये बैंक कई चरणों में 4% तक हिस्सेदारी बढ़ाएगी। फिलहालICICI Bank का शेयर एनएसई पर 7.00 रुपये यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 962.05 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      SEPTEMBER 04, 2023 / 11:45 AM IST
                                      Stock Market LIVE Updates:SHAKTI PUMPS ने भारत सरकार से हाई स्टार्टिंग टॉर्क ऑपरेटेड एनर्जी एफिशिएंट मोटर के लिए पेटेंट मिला
                                      भारत सरकार से हाई स्टार्टिंग टॉर्क ऑपरेटेड एनर्जी एफिशिएंट मोटर के लिए पेटेंट मिला है। भारत सरकार से एनर्जी एफिशिएंट मोटर S4RM के लिए पेटेंट मिला। फिलहाल SHAKTI PUMPS का शेयर एनएसई पर 17.45 रुपये यानी 4.96 फीसदी की बढ़त के साथ 899.60 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                        SEPTEMBER 04, 2023 / 11:35 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:Maharashtra Seamless को ऑयल इंडिया और IOCL से `157 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, शेयर 2% से ज्यादा भागा

                                        ऑयल इंडिया और IOCL से `157 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। सीमलेस पाइप सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला है। फिलहाल Maharashtra Seamless का शेयर एनएसई पर 15.55 रुपये यानी 2.84 फीसदी की बढ़त के साथ 575 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                          SEPTEMBER 04, 2023 / 11:19 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:Lemon Tree प्रीमियर के नाम से एग्रीमेंट किया, शेयर की चाल सपाट

                                          लेमन ट्री प्रीमियर के नाम से एग्रीमेंट किया है। होटल Q3FY2025 तक ऑपरेशनल होगा। देहरादून में 80 रूम के होटल के लिए लाइसेंस एग्रीमेंट किया है। फिलहाल Lemon Tree का शेयर एनएसई पर 0.30 रुपये यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 108.35 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                            SEPTEMBER 04, 2023 / 11:07 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Ratnaveer Precision का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुला

                                            Ratnaveer Precision Engineering का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने छह एंकर निवेशकों से 49.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों को 98 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। अब ग्रे मार्केट में बात करें तो स्थिति थोड़ी सुस्त हुई है और इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 2 रुपये फिसलकर 48 रुपये पर आ गई है।

                                            एक्सपर्ट्स से जानिए क्या निवेश करें या नहीं.. पूरी खबर यहां पढ़ें- Ratnaveer Precision IPO: खुल गया स्टेनलेस स्टील कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में सुस्त पड़ी शेयरों की चाल

                                              SEPTEMBER 04, 2023 / 10:54 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:IDFC First Bank में GQG Partners ने 89 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 6.38 करोड़ शेयर खरीदे, शेयर 4% भागा

                                              GQG Partners ने 89 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 6.38 करोड़ शेयर खरीदे हैं। जबकि, Goldman Sachs ने 89 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 10.7 करोड़ रुपए पर खरीदी है। Cloverdell Investment ने 27.8 करोड़ शेयर बेचे हैं। फिलहाल IDFC First Bank का शेयर एनएसई पर 3.80 रुपये यानी 4.07 फीसदी की बढ़त के साथ 97.20 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                SEPTEMBER 04, 2023 / 10:48 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Eicher Motors ने अगस्त महीने में कुल बिक्री 77,583 यूनिट की बिक्री, शेयर 1% से ज्यादा बढ़ा

                                                अगस्त महीने में कुल बिक्री 77,583 यूनिट की बिक्री होगी। सालाना आधार पर अगस्त महीने में कुल बिक्री 11% बढ़कर 77,583 यूनिट पर रही है। एक्सपोर्ट भी सालाना आधार पर 13% बढ़कर 8,090 यूनिट पर रही है। फिलहाल Eicher Motors का शेयर एनएसई पर 52.00 रुपये यानी 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 3452.40 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  SEPTEMBER 04, 2023 / 10:35 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates:Kotak Mahindra Bank में MD और CEO के पद से उदय कोटक ने इस्तीफा दे

                                                  बैंक में MD और CEO के पद से उदय कोटक ने इस्तीफा दे दिया है। उनका ये इस्तीफा 1 सितंबर से लागू भी हो गया है। इस दौरान बैंक ने दीपक गुप्ता को 31 दिसंबर 2023 तक के लिए अंतरिम एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। साथ ही बैंक ने एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए आरबाआई से मंजूरी मांगी है।1 जनवरी से नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति के लिए मंजूरी है। फिलहाल Kotak Mahindra Bank का शेयर एनएसई पर 10.55 रुपये यानी 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 1760 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                    SEPTEMBER 04, 2023 / 10:21 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:Anant Raj Limited अगले कुछ सालों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, शेयर में हल्की बढ़त

                                                    300 MW डाटा सेंटर बिल्डिंग निर्माण करने की योजना है। कंपनी अगले कुछ सालों में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने पहले हरियाणा में तीन IT बिल्डिंग निर्माण किया है। हरियाणा के मानेसर, राय और पंचकूला में बिल्डिंग है। फिलहाल Anant Raj का शेयर एनएसई पर 1.70 रुपये यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 222.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                      SEPTEMBER 04, 2023 / 10:04 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने सितंबर सीरीज की शुरुआत आज तेजी के साथ की है। इंडेक्स कई दिनों में पहली बार आज 21EMA से ऊपर चला गया है। इससे आगे और तेजी आने का संकेत मिलता है। इसके अलावा निफ्टी आज एक फॉलिंग चैनल से भी बाहर निकल गया है। ये भी आगे और तेजी आने का संकेत देता है। अब निफ्टी के लिए 19530 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस रजिस्टेंस को तोड़ने में कामयाब रहता है तो फिर यह तेजी और बढ़ सकती है। वहीं, निचले स्तर पर इसके लिए 19340 अंक पर मजबूत सपोर्ट है।

                                                        SEPTEMBER 04, 2023 / 9:49 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates: IDBI के विनिवेश की प्रक्रिया तेज

                                                        IDBI बैंक के विनिवेश की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सरकार ने वैल्यूअर की नियुक्ति के लिए बोलियां मंगाई हैं। इसके लिए 9 अक्टूबर तक अर्जियां दी जा सकेंगी। वैल्यूअर आईडीबीआई बैंक की संपत्ति और देनदारियों का उचित मूल्य तय करेगा। वैल्यूएशन के लिए आईडीबीआई बैंक के निवेश, ऋण और अग्रिम को कवर किया जाएगा। इसके के लिए आईडीबीआई बैंक की जमा, उधार, अन्य देनदारियों पर भी विचार किया जाएगा।

                                                          SEPTEMBER 04, 2023 / 9:34 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates: हीरो मोटो की बिक्री 5.6% बढ़ी

                                                          अगस्त में हीरो मोटो की बिक्री 5.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। अगस्त में हीरो मोटोकॉर्प की कुल बिक्री सालाना आधार पर 5.6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 4.63 लाख के मुकाबले 4.89 लाख यूनिट रही है। वहीं, घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 4.9 फीसदी की बढ़त के साथ 4.51 लाख यूनिट से बढ़कर 4.73 लाख यूनिट रही है। Eicher Royal Enfield ने अनुमान से ज्यादा गाड़ियां बेचीं हैं। इसकी कुल बिक्री में 11 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।

                                                            SEPTEMBER 04, 2023 / 9:23 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates: ट्रेड-टू-ट्रेड से बाहर हुआ जियो फाइनेंशियल

                                                            आज से जियो फाइनेंशियल का शेयर BSE पर ट्रेड टू ट्रेड से बाहर हो जाएगा। इसकी सर्किट लिमिट 20 फीसदी होगी। बीएसई द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबित, नई सर्किट लिमिट सोमवार चार सितंबर से लागू होगी। इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि एक सत्र में कंपनी के शेयर के भाव में एक निश्चित सीमा से अधिक का उतार-चढ़ाव नहीं आए। जियो फाइनेंशियल के अलावा रेलटेल और इंडिया पेस्टिसाइड्स सहित नौ कंपनियों के लिए सर्किट लिमिट को संशोधित करके 10 फीसदी कर दिया गया है।

                                                              SEPTEMBER 04, 2023 / 9:20 AM IST

                                                              Market Open:सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, निफ्टी 19500 के पार खुला

                                                              04 सितंबर को बाजार की शुरुआत पॉजिटीव नोट के साथ हुई। निफ्टी 19500 के ऊपर खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 191.96 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 65,579.12 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी 71.70 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 19,507 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया

                                                                SEPTEMBER 04, 2023 / 9:08 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates:FII और DII आंकड़े

                                                                01 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 487.94 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 2294.93 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                  SEPTEMBER 04, 2023 / 9:07 AM IST

                                                                  Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी मामूली बढ़त

                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 68.40 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 65,455.56 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी 110.80 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त के साथ 19,546.10 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया

                                                                    SEPTEMBER 04, 2023 / 8:53 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                    कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि बीते हफ्ते भारतीय इक्विटी मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली। इस हफ्ते बीएसई-30 और एनएसई-50 जैसे बड़े इंडेक्सों में लगभग 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। मिड-कैप और स्मॉल-कैप इंडेक्स ने लार्जकैप से बेहतर प्रदर्शन किया। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो बीएसई मेटल्स और बीएसई रियल्टी सूचकांकों में 5 फीसदी से ज्यादा की साप्ताहिक बढ़त देखने को मिली है। इसके साथ ही बीएसई कमोडिटीज, बीएसई ऑटो, बीएसई कैपिटल गुड्स और बीएसई पावर भी तेजी के साथ बंद हुए हैं। दूसरी ओर, बीएसई एफएमसीजी में गिरावट देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रही है। निकट अवधि में बाजार की नजर अगस्त में कमजोर मानसून के असर और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त पर रखने की उम्मीद है।

                                                                      SEPTEMBER 04, 2023 / 8:48 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates: आईटीसी ने मध्य प्रदेश में इंटीग्रेटेड फूड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स फैसिलिटी के लिए किया 1500 करोड़ रुपये का निवेश


                                                                      ITC ने मध्य प्रदेश के सीहोर में एक इंटीग्रेटेड फूड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स फैसिलिटी और एक पैकेजिंग प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए लगभग 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। आईटीसी ने एक बयान में कहा लगभग 57 एकड़ क्षेत्र में फैले दोनों प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में एग्रीकल्चर और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देंगे। कंपनी ने कहा "दोनों प्रोजेक्ट पूरे होने पर 1,500 करोड़ रुपये की कुल निवेश लागत होगी।

                                                                        SEPTEMBER 04, 2023 / 8:43 AM IST

                                                                        Global Market cues:एशियाई बाजार

                                                                        आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 21.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 32,899.99 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.24 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.58 फीसदी चढ़कर 16,748.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.65 फीसदी की बढ़त के साथ 18,863.93 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 3,169.89 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                          SEPTEMBER 04, 2023 / 8:42 AM IST

                                                                          crude Oil:बदले क्रूड के तेवर

                                                                          घरेलू शेयर बाजार के लिए कच्चे तेल मूड बिगाड़ने का काम कर सकता है। क्रूड 8 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा है। जून के निचले स्तर से कच्चे तेल के दाम में अब तक 30% की तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव अब 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है। कच्चे तेल के दाम में तेजी का मोमेंटम टाइट सप्लाई, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती और रूस के साथ-साथ OPEC देशों की ओर से उत्पादन में कटौती की वजह से देखने को मिल रही है।

                                                                            SEPTEMBER 04, 2023 / 8:39 AM IST

                                                                            Stock Market LIVE Updates:एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे की बाजार पर राय

                                                                            एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने सितंबर सीरीज की शुरुआत आज तेजी के साथ की है। इंडेक्स कई दिनों में पहली बार आज 21EMA से ऊपर चला गया है। इससे आगे और तेजी आने का संकेत मिलता है। इसके अलावा निफ्टी आज एक फॉलिंग चैनल से भी बाहर निकल गया है। ये भी आगे और तेजी आने का संकेत देता है। अब निफ्टी के लिए 19530 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस रजिस्टेंस को तोड़ने में कामयाब रहता है तो फिर यह तेजी और बढ़ सकती है। वहीं, निचले स्तर पर इसके लिए 19340 अंक पर मजबूत सपोर्ट है।

                                                                              SEPTEMBER 04, 2023 / 8:36 AM IST

                                                                              Stock Market LIVE Updates:NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                                              04 सितंबर को NSE पर सिर्फ 1 स्टॉक एस्कॉर्ट्स Indiabulls Housing Finance F&O बैन में है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                SEPTEMBER 04, 2023 / 8:32 AM IST

                                                                                Stock Market LIVE Updates:शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                                शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज सपाट रुख के साथ खुला। लेकिन आज दिन भर खरीदारी देखने को मिली। जिसके चलते निफ्टी करीब 180 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी ने 19250 के जोन से तेज वापसी की है। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर्स ने डाइवर्जेंस के साथ एक पॉजिटिव क्रॉसओवर शुरू कर दिया है जो निफ्टी में शॉर्ट टर्म में और तेजी आने का संकेत है। वीकली चार्ट पर निफ्टी लगातार पांच हफ्तों तक गिरने के बाद हरे निशान में बंद हुआ है। ये इस बात का संकेत है कि इंडेक्स उस जोन में पहुंच गया है जहां से फिर से खरीदारी आ सकती है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में निफ्टी में तेजी देखने को मिल सकती है। ऊपर की ओर निफ्टी 19650 की तरफ जाता दिख सकता है। 19330 - 19300 पर इसके लिए सपोर्ट है। वहीं, 19520 - 19550 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है।

                                                                                बैंक निफ्टी ने भी आज तेज वापसी की है। इसने 44144 पर स्थित अपने 20-वीक के मूविंग एवरेज के सपोर्ट को बरकरार रखा है और हरे निशान में भी बंद हुआ है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह भी पुलबैक जारी रहेगा। डेली और ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर्स में भी एक पॉजिटिव क्रॉसओवर है जो एक खरीद संकेत है। उम्मीद है कि बैंक निफ्टी शॉर्ट टर्म में 45000 के स्तर तक जाता दिखेगा।

                                                                                  SEPTEMBER 04, 2023 / 8:22 AM IST

                                                                                  Stock Market LIVE Updates:01 सितबंर को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                  01 सितबंर को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। फार्मा को छोड़ सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर निफ्टी आज 19400 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 555.75 अंक या 0.86 फीसदी बढ़कर 65387.16 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 181.50 अंक या 0.94 फीसदी चढ़कर 19435.30 पर बंद हुआ है।

                                                                                    SEPTEMBER 04, 2023 / 8:12 AM IST

                                                                                    Stock Market LIVE Updates: कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की बाजार पर राय

                                                                                    कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि डेली और इंट्राडे चार्ट पर, निफ्टी ने डबल बॉटम फॉर्मेशन बनाया है। ये एक नई रैली की मजबूत संभावना का संकेत है। इसके अलावा निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक बनाया है। ये भी मौजूदा स्तरों से और तेजी आने की संभावना है। अब तेजड़ियों के लिए, 19350 एक सपोर्ट जोनके रूप में कार्य करेगा। इससे ऊपर इंडेक्स 19,575 तक उछल सकता है। हालांकि, 19350 से नीचे जाने पर अपट्रेंड कमजोर होगा और निफ्टी 19275-19220 तक फिसल सकता है।

                                                                                    बैंक निफ्टी ट्रेडर्स के लिए 44,200 पर मजबूत सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट बना रहता है तो फिर इसमें 44700 और 45000 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर 44200 से नीचे जाने पर निफ्टी 43900-43700 के स्तर तक फिसल सकता है।

                                                                                      SEPTEMBER 04, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                      Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                                      निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 19306 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 19258 और 19461 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 19461 फिर 19509 और 19586 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                      Nifty Bank

                                                                                      निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43997 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43823 और 43541 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44560 फिर 44734 और 45016 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                        SEPTEMBER 04, 2023 / 8:04 AM IST

                                                                                        Stock Market LIVE Updates:उदय कोटक ने दिया इस्तीफा

                                                                                        उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक के MD और CEO पद से इस्तीफा दिया है। Non Executive Director बने रहेंगे। दीपक गुप्ता 31 दिसंबर तक अंतरिम MD & CEO होंगे । बैंक को RBI से नए CEO की मंजूरी का इंतजार है।

                                                                                          SEPTEMBER 04, 2023 / 8:02 AM IST

                                                                                          Stock Market LIVE Updates:घरेलू क्रूड पर विंडफॉल टैक्स घटा

                                                                                          सरकार ने घरेलू क्रूड प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 400 रुपये घटाकर 6700 रुपये प्रति टन किया है जबकि डीजल पर ड्यूटी 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर सप्लाई की दिक्कतों से INTERNATIONL MARKETS में क्रूड के दाम 89 डॉलर के करीब पहुंचे है।

                                                                                            SEPTEMBER 04, 2023 / 8:01 AM IST

                                                                                            Global Market cues:ग्लोबल संकेत मिले-जुले

                                                                                            ग्लोबल संकेत मिले-जुले नजर आ रहे है। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। GIFT NIFTY भी करीब चौथाई परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को हल्की बढ़त पर बंद हुए थे। LABOUR DAY के मौके पर आज छुट्टी रहेगी।

                                                                                              SEPTEMBER 04, 2023 / 7:58 AM IST

                                                                                              Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।