Get App

Q2 Results: डेल्हीवरी सितंबर तिमाही में क्यों 51 करोड़ के घाटे में आ गई?

डेल्हीवरी ने एक साल पहले की सितंबर तिमाही में 10.2 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया था। इस जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 91 करोड़ रुपये था। इस बार सितंबर तिमाही में ऑरपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 17 फीसदी बढ़कर 2,559.3 करोड़ रुपये रहा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 8:52 PM
Q2 Results: डेल्हीवरी सितंबर तिमाही में क्यों 51 करोड़ के घाटे में आ गई?
2025 में डेल्हीवरी के शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसने 39 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

डेल्हीवरी ने 5 नवंबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन खराब रहा। कंपनी को दूसरी तिमाही में 50.5 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। बीएसई में कंपनी का शेयर 4 नवंबर को 2.73 फीसदी चढ़कर 484.95 रुपये पर बंद हुआ था। 5 नवंबर को स्टॉक मार्केट में छुट्टी थी। 2025 में डेल्हीवरी के शेयरों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसने 39 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

डेल्हीवेरी ने किया था ईकॉम एक्सप्रेस का अधिग्रहण

सितंबर तिमाही के नतीजों को देखने से पता चलता है कि Delhivery के नुकसान में आने की वजह ईकॉम एक्सप्रेस का अधिग्रहण है। डेल्हीवरी ने इस साल अप्रैल में इस डील का ऐलान किया था। उसने 99.4 फीसदी हिस्सेदारी 1,407 करोड़ रुपये में खरीदी है। ईकॉम एक्सप्रेस डेल्हीवेरी की प्रतिद्वंद्वी कंपनी थी। यह डील पूरी तरह से कैश में हुई। सितंबर तिमाही की शुरुआत में अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई।

पिछले साल सितंबर तिमाही में 10 करोड़ का प्रॉफिट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें