LPG cylinder crisis : मुंबई के होटल एसोसिएशन, AHAR ने कहा है कि गैस सप्लाई में रुकावट का अगर यही हाल रहा तो अगले दो दिनों में मुंबई के 50% तक होटल बंद हो सकते हैं। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि कितने होटल चालू रहेंगे,यह इस बात पर निर्भर करेगा कितनी गैस सप्लाई हो पाती है। AHAR ने साफ किया कि एसोसिएशन ने होटलों को बंद करने का कोई ऑफिशियल फैसला नहीं लिया है। होटल खुले रहेंगे या बंद रहेंगे,यह फैसला होटल मालिकों पर निर्भर करेगा।
