एलएंडटी फाइनेंस (L&T Finance) ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों, विशेषकर महिला उधारकर्ताओं की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए 23 नवंबर को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत कंपनी को एडीबी से 12.5 करोड़ डॉलर मिलेंगे। कंपनी को एडीबी से ये पैसा लॉन्ग टर्म लोन के तौर पर मिला है। एडीबी से मिले इस पैसे के 40 फीसदी हिस्से का इस्तेमाल महिलाओं को उधार देनें में किया जाएगा। जबकि, बाकी बचे पैसे का इस्तेमाल किसानों और एमएसएमई की जरूतों के पूरा करने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही इस पैसे से ही नए दोपहिया वाहन खरीदने के लिए भी कर्ज दिया जाएगा।
