Get App

L&T Shares: उम्मीद से बेहतर नतीजे पर शेयर रॉकेट, ब्रोकरेजेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस

L&T Shares: लार्सेन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में आज जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर शेयर रॉकेट बन गए। कंपनी के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की शुरुआत उम्मीद से अधिक बेहतर रही। कारोबारी नतीजे के ऐलान के बाद ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। चेक करें कि इसके शेयरों में निवेश को लेकर टारगेट प्राइस अब क्या है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 30, 2025 पर 4:12 PM
L&T Shares: उम्मीद से बेहतर नतीजे पर शेयर रॉकेट, ब्रोकरेजेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस
L&T Shares: दिग्गज इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 उम्मीद से बेहतर रही। शानदार नतीजे पर इसके शेयर रॉकेट बन गए।

L&T Shares: दिग्गज इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के लिए चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2025 उम्मीद से बेहतर रही। शानदार नतीजे पर इसके शेयर रॉकेट बन गए और 5% से अधिक उछल गए। आज सेंसेक्स पर यह टॉप गेनर है। जून तिमाही के शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज फर्मों ने टारगेट प्राइस बढ़ाया तो निवेशकों के बीच इसे खरीदने की होड़ मच गए जिससे भाव उछल गए। आज बीएसई पर यह 4.87% की बढ़त के साथ ₹3665.15 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 5.43% के उछाल के साथ ₹3685.00 तक पहुंच गया था।

कैसी रही L&T के लिए जून तिमाही?

जून तिमाही में एलएंडटी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट करीब 30% उछलकर ₹3,617 करोड़ पर पहुंच गया। मनीकंट्रोल ने छह ब्रोकरेजेज के बीच जो पोल कराया था, उसमें 25% की ग्रोथ के साथ ₹3,469 करोड़ का मुनाफे का अनुमान लगाया गया था। वहीं कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी इस दौरान 15.5% उछलकर ₹63,679 करोड़ पर पहुंच गया जबकि पोल में अनुमान 15% की ग्रोथ के साथ ₹63,451 करोड़ का था। कंपनी ने खुलासा किया कि जून तिमाही में ₹94,453 करोड़ का ऑर्डर मिला जो सावाना आधार पर 33% अधिक रहा। इसे मिडिल ईस्ट के देशों से तगड़े ऑर्डर्स से सपोर्ट मिला।

क्या है ब्रोकरेज फर्मों का रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें