Get App

L&T Tech Services का बड़ा फैसला, ₹452 करोड़ में बेच रही अपना तगड़ा SMC बिजनेस

Stock in Focus: शुक्रवार 27 मार्च को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services) के शेयरों भी नजर रहेगी। इसकी वजह ये है कि कंपनी ने अपने एसएमसी बिजनेस को बेचने के लिए सौदा कर लिया है। जानिए इस बिजनेस की पैरेंट कंपनी में कितनी हिस्सेदारी थी और इसे खरीद कौन रहा है और एलएंडटी टेक सर्विसेज इसे बेच क्यों रही है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:19 PM
L&T Tech Services का बड़ा फैसला, ₹452 करोड़ में बेच रही अपना तगड़ा SMC बिजनेस
एलएंडटी टेक सर्विसेज (L&T Technology Services) ने अपने एसएमसी (स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) यूनिट को ₹452 करोड़ में बेचने के लिए एएमआई पैराडाइम (AMI Paradigm) के साथ एग्रीमेंट किया है।

Stock in Focus: डिजिटल इंजीनियरिंग और आरएंडडी सर्विसेज मुहैया कराने वाली दिग्गज वैश्विक कंपनी एलएंडटी टेक सर्विसेज अपना SMC (स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) बिजनेस यूनिट ₹452 करोड़ में बेच रही है। कंपनी ने 25 मार्च को आधी रात इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। कंपनी ने बताया कि स्लंप सेल बेसिस पर यह बिजनेस एएमआई पैराडाइम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (AMI Paradigm Solutions Private Limited) को बेचने के लिए ट्रांसफर एग्रीमेंट हुआ है। इसका असर अब शुक्रवार 26 मार्च को स्टॉक मार्केट खुलने पर इसके शेयरों पर दिख सकता है। अभी की बात करें तो एक कारोबारी दिन पहले बीएसई पर यह 1.50% की बढ़त के साथ ₹3200.25 (L&T Technology Services Share Price) पर बंद हुआ था।

कितना बड़ा है L&T Technology Services का SMC बिजनेस?

एलएंडटी टेक सर्विसेज ने अपने एसएमसी (स्मार्ट वर्ल्ड एंड कम्युनिकेशन) यूनिट को ₹452 करोड़ में बेचने के लिए एएमआई पैराडाइम के साथ एग्रीमेंट किया है। इसके तहत एलएंडी टेक सर्विसेज अपने कॉन्ट्रैक्ट्स, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी और एंप्लॉयीज ट्रांसफर करेगी। इसके 30 सितंबर 2026 तक पूरे होने की उम्मीद है। एलएंडटी टेक सर्विसेज के एसएमसी बिजनेस ने वित्त वर्ष 2025 में ₹1,027.95 करोड़ का रेवेन्यू जेनेरेट किया था जो पैरेंट कंपनी के कंसालिडेटेड रेवेन्यू का 9.63% रहा। इस बिजनेस की नेटवर्थ ₹445.89 करोड़ रही जोकि पैरेंट कंपनी के कुल नेटवर्थ की 7.31% रही।

अब एएमआई पैराडाइम की बात करें तो यह पैराडाइमआईटी टेक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और एएम इंटेलिजेंस लैब्स प्राइवेट लिमिटेड की SPV (स्पेशल पर्पज एंटिटी) है जिसके प्रमोटर्स ग्रीनको ग्रुप के फाउंडर्स हैं। इसका फोकस पब्लिक सिस्टम और क्रिटिकल इंफ्रा सर्विसेज के लिए एआई को आगे बढ़ाने पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें