Q3 Results: मुनाफे और रेवेन्यू में दमदार ग्रोथ, शेयरों में लगा 20% का अपर सर्किट

Q3 Results: ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर के तिमाही नतीजों में मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन तीनों में मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई। दमदार ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस के बाद शेयर 20% अपर सर्किट पर पहुंचे और नया 52-वीक हाई बना। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
Lumax Industries का स्टॉक 20% बढ़कर 6,136.30 रुपये पर बंद हुआ।

Q3 Results: ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर Lumax Industries Ltd के शेयरों में मंगलवार, 10 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद स्टॉक 20% उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गया और नया 52-वीक हाई बना लिया।

नतीजों के ऐलान के बाद शेयर में भारी खरीदारी दिखी। Lumax Industries का स्टॉक 20% बढ़कर 6,136.30 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 83.02% चढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसने 165.97% का रिटर्न दिया है।

मुनाफा और रेवेन्यू में मजबूत ग्रोथ


Lumax Industries का 31 दिसंबर को खत्म तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39.2% बढ़कर 46.5 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 33.4 करोड़ रुपये था।

वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 18.7% बढ़कर 1,052.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले 887 करोड़ रुपये था।

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार

तिमाही के दौरान Lumax Industries के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी साफ सुधार देखने को मिला। EBITDA सालाना आधार पर 59.7% उछलकर 111 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 69.5 करोड़ रुपये था।

बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते EBITDA मार्जिन 7.9% से बढ़कर 10.5% पर पहुंच गया, जो मुनाफे में मजबूत सुधार को दिखाता है।

Lumax Industries का बिजनेस क्या है

Lumax Industries एक प्रमुख ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर है। यह Lumax-DK Jain Group का हिस्सा है। कंपनी भारत की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों को लाइटिंग सिस्टम और उससे जुड़े अन्य प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है।

Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल इन 5 स्टॉक्स पर बुलिश, मिल सकता है 58% तक रिटर्न; जानें टारगेट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।