M&M के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जेफरीज ने भरी चाबी, इस भाव तक न बेचें

M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) को कवर करने वाले 40 एनालिस्ट्स में से 88 फीसदी ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। इसमें भी सबसे अधिक टारगेट प्राइस जेफरीज ने दी है। जेफरीज के इस रुझान ने आज शेयरों में चाबी भरी और यह करीब 3 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जानिए ब्रोकरेज इसे लेकर बुलिश क्यों है और टारगेट प्राइस क्या है?

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इन्वेस्टर डे के मौके पर कहा गया कि M&M फाइनेंशियल में वैल्यू अनलॉकिंग के मौके तलाशेगी

M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर आज इंट्रा-डे में करीब 3 फीसदी उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इस साल अब तक यह करीब 75 फीसदी उछल चुका है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में यह तेजी वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के पॉजिटिव रुझान के चलते है। जेफरीज ने इसकी खरीदने की सलाह तो दी ही है लेकिन टारगेट प्राइस जो रखा है, वह सभी ब्रोकरेज में सबसे अधिक है। इसने शेयरों की खरीदारी बढ़ाई और यह 2.97 फीसदी उछलकर 3013.95 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में BSE पर यह 1.14 फीसदी की मजबूती के साथ 2960.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ है है। पिछले साल 23 जून 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 1369 रुपये पर था।

88% ने M&M को दी खरीदारी की सलाह

एमएंडएम को कवर करने वाले 40 एनालिस्ट्स में से 88 फीसदी ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। चार ने होल्ड रेटिंग और एक ने बिकवाली की सलाह दी है। इसमें निवेश के लिए हाइएस्ट टारगेट प्राइस 3510 रुपये है जो मौजूदा लेवल से 18 फीसदी से भी अधिक अपसाइड है।


ब्रोकरेजेज क्यों हैं महिंद्रा एंड महिंद्रा को लेकर पॉजिटिव

जेफरीज ने एमएंडएम के एनालिस्ट डे मीटिंग के बाद खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा लेकिन टारगेट प्राइस बदलकर 3510 रुपये कर दिया। ग्रुप इनवेस्टर डे पर कंपनी ने फार्म और ऑटो सेक्टर्स में अपनी लीडरशिप को और मजबूत करने पर जोर दिया। एमएंडएम आईटी और फाइनेंशियल सर्विसेज पर भी जोर दे रही है। जेफरीज के नोट के मुताबिक कंपनी नए वेंचर्स में हाई ग्रोथ को लेकर पूरा जोर लगा रही हैं। इके अलावा कंपनी ने तीन नए इलेक्ट्रिक एसयूवी को भी पेश किया जो ब्रोकरेज के मुताबिक बेहतर तरीके से डिजाइन किया हुआ है। जेफरीज का मानना है कि ये नए इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की ग्रोथ को तगड़ा सपोर्ट कर सकते हैं। वहीं ट्रैक्टर बिजनेस की बात करें तो यह डबल हो सकता है।

एक और ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को कायम रखा है लेकिन टारगेट प्राइस बढ़ाकर 2878 रुपये से बढ़ाकर 3374 रुपये कर दिया है। नोमुरा का मानना है कि सभी सेगमेंट्स में इसकी ग्रोथ ओवरऑल मार्केट की ग्रोथ से अधिक रहेगी। ब्रोकरेज ने इसे टॉप पिक के रूप में बरकरार रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि बैट्री इलेक्ट्रिक वीईकल्स से एमएंडएम प्रीमियम लेन में पहुंच जाएगी तो फार्म मशीनरी सेगनेंट में भी अच्छी संभावनाएं दिख रही हैं। इसके अलावा एक्सपोर्ट्स और ग्रोथ जेम्स में भी अच्छी तेजी दिख रही है।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक एमएंडएम ने वित्त वर्ष 2025-27 में 37 हजार करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है जिसमें से 27 हजार करोड़ रुपये ऑटो, 5 हजार करोड़ रुपये फार्म और 5 हजार रुपये रुपये ग्रोथ जेम्स समेत सर्विसेज में डाले जाएंगे। ऑटो इनवेस्टमेंट के तहत कंपनी की योजना 12 हजार करोड़ रुपये ईवी (इलेक्ट्रॉनिक वीईकल्स) में डालने की है। कंपनी का अनुमान है कि निवेश के लिए इसके पास पर्याप्त ऑपरेटिंग कैश जेनेरेट हो जाएगा। इसके ईवी कारोबार में पहले ही बीआईआई 1200 करोड़ रुपये और टेमासेक 300 करोड़ रुपये डाल चुकी है। अभी टेमासेक 900 करोड़ रुपये निवेश और करेगी।

ixigo IPO Listing: 48% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़े शेयर, चेक करें कारोबारी सेहत

FPIs Buying: 5 दिनों में विदेशी निवेशकों ने की $140 करोड़ की नेट खरीदारी, अब आगे ये है रुझान

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।