Get App

CNG हो सकती है 6 रुपये तक महंगी! IGL, MGL और दूसरी कंपनियों ने इसलिए की दाम बढ़ाने की तैयारी

CNG Price Hike: आम आदमी का खर्च आने वाले दिनों में बढ़ सकता है। दरअसल महानगर गैस लिमिटेड (MGL) और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) जैसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनियां जल्द ही अपने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। सूत्रों ने बताया कि इन कंपनियों के गैस आवंटन में APM (एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मैकेनिज्म) के तहत 20% की कटौती की गई है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 10:33 PM
CNG हो सकती है 6 रुपये तक महंगी! IGL, MGL और दूसरी कंपनियों ने इसलिए की दाम बढ़ाने की तैयारी
CNG की कीमतों में लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी हो सकती है

CNG Price Hike: आम आदमी का खर्च आने वाले दिनों में बढ़ सकता है। दरअसल महानगर गैस लिमिटेड (MGL) और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) जैसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स कंपनियां जल्द ही अपने गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने हमारे सहयोगी CNBC-TV18 को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इन कंपनियों के गैस आवंटन में APM (एडमिनिस्ट्रेटिव प्राइस मैकेनिज्म) के तहत 20% की कटौती की गई है। ऐसे में अब वह इसकी भरपाई के लिए दाम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सिटी गैस कंपनियां मानती हैं कि CNG की कीमतों में लगभग 6 रुपये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है।

APM गैस आवंटन में कमी के कारण, कंपनियों को अब इस गैस की कमी की भरपाई स्पॉट LNG से करनी होगी, जिसकी मौजूदा कीमत 11 से 12 डॉलर प्रति मिलियन मीट्रिक ब्रिटिश थर्मल यूनिट (mmbtu) है। इसकी तुलना में APM गैस की कीमत 6.5 डॉलर प्रति mmbtu है। इस अंतर के कारण, कंपनियों की लागत बढ़ जाएगी।

यह अब कंपनियों पर निर्भर करता है कि वे बइस बढ़ी हुई लागत का पूरा भार उपभोक्ताओं पर डालती हैं या नहीं। फिलहाल APM गैस आवंटन का अनुपात 49% से 50% हो गया है, जबकि पहले यह 69% से 70% था।

सूत्रों ने बताया कि प्राकृतिक उत्पादन में गिरावट और ओएनजीसी पेट्रो एडिशन लिमिटेड (OPaL) को आवंटन का अधिक हिस्सा दिए जाने के कारण APM गैस आवंटन में कटौती की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें