ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में आगे चलकर 20 प्रतिशत और आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर में 11 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। यह उम्मीद ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने जताई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को लेकर जेफरीज ने 'बाय' कॉल के साथ 3,510 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के 18 जून को बीएसई पर बंद भाव से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने अपने ग्रुप इनवेस्टर डे पर फार्म और ऑटो में मार्केट लीडरशिप पर पूंजी लगाने पर जोर दिया। साथ ही आईटी और वित्तीय सेवाओं में पूरी क्षमता को अनलॉक करने, नए वेंचर्स में उच्च विकास पर जोर दिया है।
