M&M Share Price: ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज करीब 6 फीसदी उछल गए। इसके शेयरों की यह खरीदारी एक सप्लाई एग्रीमेंट के चलते बढ़ी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने यह एग्रीमेंट इलेक्ट्रिक वीइकल्स (EVs) में इस्तेमाल होने वाले फॉक्सवैगन कंपोनेंट्स के लिए किया है। इस कारण एमएंडएम के शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 5.61 फीसदी उछलकर 1864.65 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम हुए हैं लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल यह 4.98 फीसदी की बढ़त के साथ 1853.40 रुपये के भाव (M&M Share Price) पर है।
