Stock to Buy: महिंद्रा ग्रुप का स्टॉक दे सकता है 42% तक रिटर्न, Emkay ने खरीदने की सलाह दी

Stock to Buy: महिंद्रा ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी पर Emkay ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने ₹500 का टारगेट दिया है। ₹351 के भाव से करीब 42 फीसदी तेजी की गुंजाइश है। कंपनी की मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन पर नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 10:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Emkay के मुताबिक, महिंद्रा लाइफस्पेस का कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है।

Stock to Buy: महिंद्रा ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स को लेकर Emkay Research का नजरिया मजबूत है। ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही ₹500 का टारगेट दिया है। इस शेयर का भाव फिलहाल ₹351 था। यहां करीब 42% तेजी की गुंजाइश बनती है।

नए प्रोजेक्ट से कारोबार को सपोर्ट

Emkay के मुताबिक, महिंद्रा लाइफस्पेस का कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है। सितंबर तिमाही में महालक्ष्मी का बीकनहिल और पुणे का सिटाडेल प्रोजेक्ट प्री-सेल्स के लिए शुरू हो गया है।


कंपनी अब पुणे के महालुंगे प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका GDV करीब ₹3,500 करोड़ है। इसके अलावा बोरीवली, बेंगलुरु और मुलुंड में तीन और प्रोजेक्ट FY27 की दूसरी छमाही में पाइपलाइन में हैं। इन तीनों का कुल GDV करीब ₹4,100 करोड़ है।

5000 करोड़ की प्री-सेल्स का अनुमान

Emkay के मुताबिक, कंपनी FY27 में ₹4,500-5,000 करोड़ की प्री-सेल्स का लक्ष्य हासिल कर सकती है। कंपनी ने FY27 में ₹10,000-20,000 करोड़ के GDV का बिजनेस डेवलपमेंट करने का लक्ष्य रखा है।

कंपनी FY27 में अब तक ₹7,100 करोड़ का GDV जोड़ चुकी है। इसमें कांदिवली का ₹5,600 करोड़ का प्रोजेक्ट शामिल है। इसके अलावा बोरीवली के दो और चेंबूर के एक रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का कुल अनुमानित GDV ₹1,500 करोड़ है।

 महिंद्रा रेनफॉरेस्ट से भी उम्मीद

महिंद्रा रेनफॉरेस्ट कंपनी के बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इसका GDV करीब ₹12,000 करोड़ है। पहले चरण में 12 टावर हैं। इनमें से पांच टावर लॉन्च हो चुके हैं।

Emkay के मुताबिक, प्रोजेक्ट को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हर महीने करीब 400-500 लोग प्रोजेक्ट देखने पहुंच रहे हैं। 2BHK घरों की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं, महंगे घरों की मांग भी बढ़ी है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि महिंद्रा रेनफॉरेस्ट FY27 में ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल्स दे सकता है।

Trent Q2 Update: टाटा की कंपनी का रेवेन्यू 23% बढ़कर ₹5788 करोड़ पहुंचा, Zudio के स्टोर 1000 के पार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।