Mahindra & Mahindra Shares Price: दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बुधवार 10 जुलाई को 7 फीसदी से अधिक की तगड़ी गिरावट देखी गई। इसके साथ ही यह आज निफ्टी का सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर बन गया। कंपनी ने सुस्त होती मांग के बीच एक दिन पहले अपने सबसे अधिक बिकने वाले एसयूवी मॉडल 'XUV 700' की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था। इसी के बाद से इसके शेयरों में यह गिरावट आई है। सुबह 11 बजे के करीब, NSE पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 6.68 फीसदी की गिरावट के साथ 2,730.70 रुपये के कारोबार कर रहे थे।
