Make My Trip Shares: भारत और पाकिस्तान की बीच बढ़ते तनाव ने मेक माय ट्रिप के शेयरों को जमीन पर ला दिया और इस साल जितनी तेजी थी, वह गायब हो गई। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर मेक माय ट्रिप के शेयर करीब 10 फीसदी टूट गए। यह सितंबर 2024 के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। सितंबर 2024 में इसके शेयर एक दिन में 11 फीसदी से अधिक टूटे थे। सिर्फ एक ही दिन नहीं बल्कि इसके शेयर लगातार तीन कारोबारी दिनों में फिसले हैं और मार्केट कैप से 105 करोड़ डॉलर से अधिक साफ हो गए।
