Mamaearth Share Price: हाल ही में लिस्ट हुई मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होसाना कंज्यूमर (Hosana Consumer) के शेयरों में गिरावट का ट्रेंड जारी है। कमजोर लिस्टिंग के बाद गुरुवार को होसाना कंज्यूमर के शेयर 5 फीसदी गिर गए। मंगलवार 7 नवंबर को सूचीबद्ध होने के बाद से ही यह स्टॉक नीचे की ओर जा रहा है और अब यह अपने 324 रुपये के IPO प्राइस से भी करीब 4.6 प्रतिशत नीचे चला गया है। यह स्टॉक NSE पर 2 फीसदी के प्रीमियम के साथ 330 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ था और इंट्राडे आधार पर इस स्टॉक का उच्चतम स्तर 340.45 रुपये रहा है।
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट की वेल्थ हेड, शिवानी न्याति ने दिया, "होनासा कंज्यूमर, ब्यूटी और पर्सनल केयर शेयर की दिग्गज कंपनी है। इस IPO को 7.95 गुना सब्सक्राइब किया गया था, जो एक अच्छा सब्सक्रिप्शन स्तर है। होनासा कंज्यूमर अभी भी एक अपेक्षाकृत युवा कंपनी है। यह तेजी से ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गई है। कंपनी के पास एक डायवर्सिफाई प्रोडक्ट पोर्टफोलियो है जिसमें फेसकेयर, बेबी केयर, हेयर केयर, बॉडी केयर, कलर कॉस्मेटिक्स और फ्रेगरेंस शामिल हैं। हालांकि कंपनी की वित्तीय स्थिति कुछ उथल-पुथल का सामना कर रही है और कारोबार से जुड़े दूसरे जोखिम भी हैं।”
शिवानी ने कहा कि अच्छा सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद स्टॉक पॉजिटिव लिस्टिंग देने में कामयाब रहा। निवेशकों को अब मुनाफावसूली करने और अपनी पोजिशन से बाहर निकलने का सुझाव दिया गया है।
होनासा कंज्यूमर का IPO बीते 31 अक्टूबर से 02 नवंबर के बीच खुला था और 46 शेयरों के लॉट साइज के साथ प्राइस बैंड 308-324 रुपये की सीमा में निर्धारित किया गया था। IPO ने कुल 1,701 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 365 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 4.12 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल था।
इसने IPO से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से 765.20 करोड़ रुपये की पूंजी भी जुटाई। सात प्रमुख म्यूचुअल फंडों ने मामाअर्थ के IPO में 253 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिससे एंकर आवंटन का 33.1% प्राप्त हुआ।