Manappuram Finance March Quarter Results: जनवरी-मार्च 2025 तिमाही में मणप्पुरम फाइनेंस को कंसोलिडेटेड बेसिस पर 203.18 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। एक साल पहले कंपनी 563.51 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी। कंपनी के मालिकों के लिए घाटा 191.17 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले 561.53 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में कहा गया है कि मणप्पुरम फाइनेंस का मार्च 2025 तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 0.50 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 2,359.73 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 2348.10 करोड़ रुपये था।
