Mangal Compusolution IPO Listing: लैपटॉप-डेस्कटॉप किराए पर देने वाली मंगल कम्पूसॉलूशन के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर फ्लैट एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 34 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 45 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 45.00 रुपये पर ही एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। इसके बाद आईपीओ निवेशकों को एक और झटका तब लगा जब टूटकर यह 42.75 रुपये (Mangal Compusolution Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 5 फीसदी घाटे में हैं।
