Get App

Manglam Infra IPO Listing: इंफ्रा कंपनी ने नाप दिया तगड़ा मुनाफा, 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट

Manglam Infra And Engineering IPO Listing: मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 31, 2024 पर 4:46 PM
Manglam Infra IPO Listing: इंफ्रा कंपनी ने नाप दिया तगड़ा मुनाफा, 90% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट
Manglam Infra And Engineering IPO Listing: मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग का ₹27.62 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-26 जुलाई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Manglam Infra And Engineering IPO Listing: इंफ्रा कंपनी मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग (Manglam Infra And Engineering) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 394 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 56 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 106.40 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Manglam Infra And Engineering Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह 111.70 रुपये (Manglam Infra And Engineering Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 99.46 फीसदी मुनाफे में हैं।

Manglam Infra And Engineering IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

मंगलम इंफ्रा एंड इंजीनियरिंग का ₹27.62 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 24-26 जुलाई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 394.42 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 163.04 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 756.73 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 371.72 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 49.32 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Manglam Infra And Engineering के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें