Mankind Pharma Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी मैनकाइंड फार्मा के शेयर एक ब्रांड के अधिग्रहण के चलते 3% उछल पड़े। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि Roche से इसने भारतीय मार्केट में रिवोट्रिल (Rivotril) ब्रांड का अधिग्रहण कर लिया है। इस अधिग्रहण पर निवेशक चहक उठे और धड़ाधड़ शेयरों की खरीदारी करने लगे जिसके चलते शेयर 3% उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 1.72% की बढ़त के साथ ₹2103.00 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.00% उछलकर ₹2129.50 तक पहुंच गया था।
