March Auto Sales Numbers : अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स, महिंद्रा की बिक्री में दिख सकता है इजाफा, मारुति, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर की घट सकती है बिक्री

Ashok Leyland द्वारा मार्च 23 में 22000 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि मार्च 2022 में कंपनी ने 20123 गाड़ियों की बिक्री की थी। इसमें इस बार 9.3% की ग्रोथ नजर आ सकती है। टाटा ग्रुप की मोटर सेक्टर की कंपनी Tata Motors द्वारा मार्च महीने में 93500 गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है। मार्च 22 में कंपनी ने 89516 गाड़ियां बेची थी। बिक्री में 4.5% का इजाफा नजर आस सकता है

अपडेटेड Mar 31, 2023 पर 5:04 PM
Story continues below Advertisement
Maruti की बिक्री में मार्च 23 में 7.6% की गिरावट देखने को मिल सकती है। कंपनी द्वारा 157500 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि मार्च 22 में कंपनी ने 170395 गाड़ियों की बिक्री की थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मार्च महीने का आज आखिरी दिन है। कल से मार्च महीने में हुई ऑटो बिक्री के आंकड़े आयेंगे। लिहाजा बाजार की नजर कल से ही आने वाले मार्च के ऑटो बिक्री आंकड़ों पर रहेगी। अगले हफ्ते बाजार खुलने पर आंकड़ों का असर स्टॉक एक्शन में देखने को मिलेगा। इस बार मार्च के आंकड़े कैसे हो सकते हैं इस पर जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि नई कारों की जानकारी लेने वालों की संख्या घटी है। इस बार कारों का वेटिंग पीरिएड भी घटा है। मार्च महीने में ट्रक इंडस्ट्री में 10% से ज्यादा ग्रोथ मुमकिन है। इसके अलावा ट्रक, कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतें 3-5% बढ़ सकती हैं। टू-व्हीलर्स की मांग में अब भी कोई खास सुधार नहीं नजर आ रहा है। जबकि सालाना आधार पर पैसेंजर व्हीकल वॉल्यूम फ्लैट रह सकते हैं।

    इस साल मार्च के ऑटो सेल्स के आंकड़ों की तुलना पिछले साल मार्च महीने से करें तो अबकी बार मार्च में अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) कंपनी द्वारा 22000 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि मार्च 2022 में कंपनी ने 20123 गाड़ियां बेची थी। लिहाजा इसमें 9.3% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

    इसके अलावा टाटा ग्रुप की मोटर सेक्टर की कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) द्वारा मार्च महीने में 93500 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि पिछले साल मार्च महीने में कंपनी ने 89516 गाड़ियां बेची थी। इसकी गाड़ियों की बिक्री में 4.5% का इजाफा देखने को मिल सकता है।


    ऑटो सेक्टर की दिग्गज कंपनी मारुति (Maruti) के आंकड़ों में अबकी बार 7.6% की गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले मार्च में कंपनी ने 170395 गाड़ियां बेची थीं। जबकि इस मार्च में कंपनी द्वारा सिर्फ 157500 गाड़ियां बेचने का अनुमान है।

    बाजार में अप्रैल सीरीज का शानदार आगाज, मार्केट क्लोजिंग से पहले इन 4 शेयरों में दिग्गजों ने दी खरीदारी की सलाह

    वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की गाड़ियों की बिक्री में 19.1% की ग्रोथ देखने को मिल सकती है। मार्च 23 में कंपनी द्वारा 65100 गाड़ियां बेचने का अनुमान है जबकि मार्च 22 में कंपनी ने 54643 गाड़ियां बेची थीं। इस कंपनी की मार्च 23 में ट्र्रैक्टर बिक्री 4.2% बढ़कर 31000 रह सकती है जबकि मार्च 22 में कंपनी ने 29763 ट्रैक्टर बेचे थे।

    इसके अलावा बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री में 6.8% की गिरावट रह सकती है। मार्च 23 में कंपनी द्वारा 277000 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि मार्च 22 में कंपनी ने 297188 गाड़ियों की बिक्री की थी।

    आयशर आरई(Eicher RE) की बिक्री में 6.4% की वृद्धि रह सकती है। मार्च 23 में कंपनी द्वारा 72000 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि मार्च 22 में कंपनी ने 67677 गाड़ियों की बिक्री की थी।

    हीरो मोटो (Hero Moto) की बात करें तो इसकी बिक्री में 8.9% की वृद्धि रह सकती है। मार्च 23 में कंपनी द्वारा 490000 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि मार्च 22 में कंपनी ने 450154 गाड़ियों की बिक्री की थी।

    इसके साथ ही टीवीसी मोटर्स (TVS Motors) की बिक्री में 4% की गिरावट रह सकती है। मार्च 23 में कंपनी द्वारा 295500 गाड़ियां बेचने का अनुमान है। जबकि मार्च 22 में कंपनी ने 307954 गाड़ियों की बिक्री की थी।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।