उभरते बाजारों में निवेश के लिए जाने जाने वाले दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस (Mark Mobius) का मानना है कि भारतीय शेयर बाजारों की मौजूदा तेजी जारी रहेगी और सेंसेक्स इस साल के अंत तक 1 लाख अंक के स्तर को छू सकता है। मोबियस ने 30 सितंबर को हमारे सहयोगी CNBC-TV18 से बातचीत के दौरान ये बातें कही। हालांकि मोबियस ने साथ में यह भी कहा कि अगर SEBI डेरिवेटिव गतिविधियों को सीमित करने के लिए नियम लागू करता है, तो इससे तेजी पर बड़ा असर पड़ सकता है। साथ ही, मोबियस ने कहा कि वह उभरते बाजारों में आने वाले विदेशी फंडों को सलाह देंगे कि वे अपना आधा निवेश भारत में लगाएं।
