Market view : 2025 में बाजार नए शिखर पर पहुंचा सकता है। बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट में निफ्टी में तेजी जारी रहने लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप पर दबाव का अनुमान जताया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में मार्केट में तेजी की बेहतर संभावना है। बैंक ऑफ अमेरिका ने 2025 के लिए निफ्टी का लक्ष्य 26,500 का दिया है। उसका कहना है कि इस अवधि में मिडकैप और स्मॉलकैप अंडरपरफॉर्म कर सकते हैं। महंगे वैल्युएशन के चलते मिडकैप और स्मॉलकैप पर दबाव संभव है।
रिकॉर्ड हाई के बाद क्यों गिरा बाजार?
बैंक ऑफ अमेरिका का कहना है कि दूसरी तिमाही में ज्यादातर कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे हैं। चीन की तरफ से बेलआउट का एलान भी दूसरे बाजारों पर दबाव का कारण रहा है। इसके अलावा US इकोनॉमी में तेज रिकवरी और FIIs की तरफ से होने वाली लगातार बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया है।
बैंक ऑफ अमेरिका की राय है कि कमोडिटी की कीमतों, कैपेक्स और क्रेडिट ग्रोथ का अर्निंग पर असर संभव है। इससे बाजार पर दबाव बन सकता है। जियो पॉलिटिकल टेंशन और US टैरिफ की चिंता भी बरकरार है। FIIs का फ्लो कमजोर है। DIIs से आने वाला निवेश भी आगे घट सकता है। कंपनियों के फंड जुटाने के प्लान में तेजी आ सकती है। रिफॉर्म से सरकारी और प्राइवेट कैपेक्स में तेजी संभव है। वहीं, फिस्कल और मॉनेटरी पॉलिसी से बाजार को बूस्ट मिलने की उम्मीद है। BofA का कहना है कि 2025 में निफ्टी के लिए संभावनाएं ज़्यादा हैं। लेकिन चुनौतियां भी कम नहीं हैं!
4 दिसंबर को कैसी रही बाजार की चाल
बाजार की आज की चाल पर नजर डालें तो 2 दिनों के तेजी के बाद बाजार सीमित दायरे में रहा। उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी निचले स्तर से सुधरा। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स में अच्छी बढ़त रही। सेंसेक्स 111 प्वाइंट चढ़कर 80,956 पर बंद हुआ। निफ्टी 10 प्वाइंट चढ़कर 24,467 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 571 प्वाइंट चढ़कर 53,267 पर बंद हुआ। मिडकैप 603 प्वाइंट चढ़कर 58,112 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 28 शेयरों में गिरावट दिखी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।