Get App

Top 10 कंपनियों में 8 के मार्केट कैप में 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़े, TCS सबसे बड़ा गेनर

पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2021 पर 8:23 AM
Top 10 कंपनियों में 8 के मार्केट कैप में 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़े, TCS सबसे बड़ा गेनर

BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 1,60,408.24 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच मार्केट कैप के लिहाज से टाटा कंसल्टेंसीज सर्विसेज (Tata Consultancy Services – TCS) और और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries - RIL) को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाले BSE सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। इस तेजी की बदौलत BSE सेंसेक्स पहली बार 55,000 का आंकड़ा पार कर गया और यह 55,487.79 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 56,133,1 करोड़ रुपये बढ़कर 12,80,574.59 करोड़ रुपये पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का m-cap 35,310.7 करोड़ रुपये बढ़कर 13,59,652.06 करोड़ रुपये पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें