कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार चढ़कर बंद हुआ। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो इप्का लैब्स, डॉ रेड्डीज, लॉरस लैब्स, एमएंडएम और ल्यूपिन के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एस्कॉर्ट्स कुबोटा, कैन फिन होम्स, ओरैकल फाइनेंशियल, ग्लेनमार्क फार्मा और एबोट में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। वहीं आरबीएल बैंक, बीएसई लिमिटेड, हिंदुस्तान कॉपर, भेल और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि गेल, गुजरात गैस, बीपीसीएल, रैमको सीमेंट्स और सीईएसई में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कैन फिन होम्स, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, केईआई इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Can Fin Homes
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि कैन फिन होम्स के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 750 के स्ट्राइक वाली कॉल 25.95 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 40 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 17 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से केपीआईटी टेक्नोलॉजी के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1500/1530 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1445 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1476 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः KEI Industries
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में केईआई इंडस्ट्रीज पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 4381 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 4330 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 4440 से 4500 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः JSW Infra
AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के स्टॉक में 324 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)