Get App

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सपाट बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग

Ultratech Cement के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 11437 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Ultratech Cement के शेयर में 11700 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 11250 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 5:52 PM
कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सपाट बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग
Sumitomo Chemical पर Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 526 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी सपाट बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, ग्रासिम और एवन्यू सुपरमार्ट के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि पॉलीकैब, परसिस्टेंट सिस्टम्स, कोफोर्ज, एमफैसिस और एचसीएल टक के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ पीबी फिनटेक, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, केनरा बैंक, कमिंस और टोरेंट पावर के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि डिक्सन टेक्नोलॉजी, जोमैटो, इंडसइंड बैंक, एमसीएक्स और एचएफसीएल के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आईटीसी, अपोलो टायर्स, टीवीएस मोटर और आरबीएल बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Avenue Supermarts

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Avenue Supermarts के स्टॉक में अप्रैल की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 4200 के स्ट्राइक वाली कॉल 91.00 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 135-170 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 55 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

AshishBahety.com के आशीष बहेती का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Ultratech Cement Future

AshishBahety.com के आशीष बहेती ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Ultratech Cement के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 11700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 11250 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 11437 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें