Market cues : निफ्टी ने हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ की। 8 जून को यह 1 प्रतिशत गिरकर दो महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ और इसमें गिरावट का सिलसिला जारी रहा। बाजार में मंदी का रुख और मजबूत हुआ,क्योंकि इंडेक्स निचले बोलिंगर बैंड के नीचे बंद हुआ और सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर रहे। जबकि मोमेंटम इंडिकेटर भी कमजोर हुए। बाजार जानकारों के मुताबिक निफ्टी के एक दायरे में ही रहने की उम्मीद है,जिसमें 23,000 का लेवल तत्काल सपोर्ट का काम करेगा। अगर यह इस लेवल से नीचे गिरता है तो इंडेक्स 22,700 की तरफ जा सकता है। ऊपर की तरफ,23,300 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। अगर यह इसके ऊपर जा कर मजबूती दिखाता तो 23,500-23,600 के जोन तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।
