Market cues : 24200 का स्तर बहुत अहम, यह लेवल टूटने पर 24100–23900 तक फिसल सकता है निफ्टी

Market cues : 24,200 का स्तर अब बहुत अहम हो गया है। इसके नीचे गिरने पर Nifty 50 फिसलकर 24,100–23,900 के दायरे में आ सकता है। हालांकि, बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि 24,500–24,600 का दायरा एक बड़े रेजिस्टेंस का काम कर सकता है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 9:15 AM
Story continues below Advertisement
Market cues : मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX 4.38 प्रतिशत बढ़कर 18.3 पर पहुंच गया है,जिससे तेजड़ियों के लिए कुछ चिंता के संकेत मिल रहे हैं

Market cues : निफ्टी 50 ने अपनी तीन दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और 22 अप्रैल को 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। तकनीकी संकेत बताते हैं कि शॉर्ट टर्म का रुझान धीमा पड़ गया है,हालांकि ओवरऑल ढांचा अभी भी पॉजिटिव बना हुआ है। बाजार की नजरें तेल की कीमतों पर रहेंगी जो होर्मुज़ स्ट्रेट के बंद होने और इस रास्ते में अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहने के कारण एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रही हैं। 24,200 का स्तर अब बहुत अहम हो गया है। इसके नीचे गिरने पर Nifty 50 फिसलकर 24,100–23,900 के दायरे में आ सकता है। हालांकि, बाजार जानकारों का यह भी कहना है कि 24,500–24,600 का दायरा एक बड़े रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके ऊपर एक मज़बूत बढ़त ही इंडेक्स को 24,800 की ओर ले जा सकती है

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,353, 24,315 और 24,253

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,478, 24,516 और 24,579

Nifty 50 ने डेली चार्ट पर एक छोटी ऊपरी शैडो वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जो ऊपरी स्तरों पर इंट्राडे सेलिंग और 24,400–24,500 के ज़ोन के आसपास एक अहम रुकावट होने का संकेत है। हायर टॉप और हायर बॉटम का बुलिश पैटर्न जारी रहा और इंडेक्स शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बना रहा, जिसमें 10 और 20 डे EMA ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहे थे। हालांकि,इंडेक्स 100 और 200 डे EMA से नीचे बना हुआ है। RSI में गिरावट आई,लेकिन यह रेफरेंस लाइन से ऊपर बना रहा। वहीं MACD सिग्नल और ज़ीरो लाइन से ऊपर बना रहा,हालांकि हरे हिस्टोग्राम बार थोड़े हल्के पड़ गए। यह सब बाज़ार में सावधानी भरा,लेकिन फिर भी सकारात्मक माहौल होने का संकेत है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 57,355, 57,458 और 57,624

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 57,022, 56,919 और 56,752

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 59,169, 61,683

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 55,676, 54,576

Bank Nifty पिछले दिन की रेंज के भीतर ही ट्रेड करता रहा और डेली चार्ट्स पर ऊपरी शैडो वाली एक छोटी,बेयरिश कैंडल बनाई। ये ऊंचे स्तरों पर बिकवाली के दबाव का संकेत है। हालांकि,यह लगातार दूसरे सेशन में भी 100 और 200 डे EMA से ऊपर बना रहा। इंडेक्स पहले से ही मीडियम और शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है,जिसमें 10 और 20 डे के EMA ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं और 10 डे EMA, 50 डे EMA के करीब पहुंच रहा है। RSI थोड़ा गिरकर 57.83 पर आ गया,लेकिन सिग्नल लाइन से काफी ऊपर बना रहा। वहीं MACD ज़ीरो और रेफरेंस लाइन से ऊपर रहा,जबकि हरे हिस्टोग्राम बार थोड़े हल्के पड़ गए। यह सब एक पॉजिटिव,लेकिन सतर्क ट्रेंड का संकेत देता है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 22 अप्रैल को लगातार तीसरे सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेच दिए। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (जो पिछले दो दिनों से शुद्ध खरीदार बने हुए थे) ने अपना रुख बदल लिया और शुद्ध विक्रेता बन गए। इन्होंने 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेच दिए।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX 4.38 प्रतिशत बढ़कर 18.3 पर पहुंच गया है,जिससे तेजड़ियों के लिए कुछ चिंता के संकेत मिल रहे हैं। कुल मिलाकर,पिछले लगातार 5 सत्रों से यह 16.5–19 की सीमा में ही बना हुआ है। अगर VIX 20 के स्तर से ऊपर चला जाता है तो तेजड़ियों के लिए जोखिम बढ़ सकता है। हालांकि, अगर यह 16 के स्तर से नीचे गिरता है तो इससे इनको को राहत मिल सकती है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 22 अप्रैल को गिरकर 1.02 पर आ गया,जबकि पिछले सत्र में यह 1.18 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।