Get App

आरबीआई पॉलिसी पर टिकीं बाजार की नजर, अनुज सिंघल से जानें आज क्या होनी चाहिए निवेश स्ट्रैटेजी

कल हफ्ते में पहली बार निफ्टी ने higher high और higher low बनाया। यहां से अब रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से नजरिया बना रहे हैं। अब 25,891 के SL के साथ लॉन्ग रहना है। सब कुछ ठीक रहा तो एक परफेक्ट 20 DEMA से बाउंस होगा और अगर ट्रेंड रिपीट हुआ तो दिसंबर में ही नया हाई लगेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2025 पर 8:54 AM
आरबीआई पॉलिसी पर टिकीं बाजार की नजर, अनुज सिंघल से जानें आज क्या होनी चाहिए निवेश स्ट्रैटेजी
निफ्टी बैंक में आज Make or Break Day है। निफ्टी बैंक में नजरिया पॉलिसी के बाद ही बनेगा। निफ्टी बैंक ने अबतक 20 DEMA नहीं तोड़ा है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कल हफ्ते में पहली बार निफ्टी ने higher high और higher low बनाया। यहां से अब रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से नजरिया बना रहे हैं। अब 25,891 के SL के साथ लॉन्ग रहना है। सब कुछ ठीक रहा तो एक परफेक्ट 20 DEMA से बाउंस होगा और अगर ट्रेंड रिपीट हुआ तो दिसंबर में ही नया हाई लगेगा। और ये भी संभव है कि आज RBI की पॉलिसी ट्रिगर बन जाए। पिछली 2 पॉलिसी बाजार के लिए बड़ा निर्णायक फैक्टर रही थीं। अगर ये ट्रेड फेल हुई तो bad luck होगा लेकिन ये खराब ट्रेड नहीं है। यहां से रिस्क 150 अंकों का है और रिवॉर्ड 450 अंकों का है।

बाजार: आज के संकेत

आज RBI की मॉनेटरी पॉलिसी सबसे बड़ा संकेत है । रेट कट को लेकर इस बार बाजार बंटा हुआ है। CNBC-आवाज़ की MPC खुद रेट कट के पक्ष में 2:1 से बंटी हुई है। रियल GDP भले ही मजबूत हो लेकिन नॉमिनल GDP कमजोर है। 8.2% की GDP लेकिन महंगाई सिर्फ 1% ही है, अब भी एक और रेट कटौती की जगह बाकी है। गवर्नर साहब पहले ही संकेत दे चुके हैं कि ग्रोथ प्राथमिकता है और अगर रेट कट नहीं भी हुआ तो Dovish pause भी चल जाएगा। Dovish pause में एक बार शायद हम गिरें लेकिन फिर दौड़ेंगे। बाजार के लिए सबसे खराब स्थिति hawkish pause की होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें