Get App

बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, HDFC बैंक में भारी बिकवाली, 'बबल जोन' में मिड-स्मॉलकैप पॉकेट

निवेशकों को बैंक के नतीजे पसंद नहीं आए हैं। कमजोर ग्लोबल संकेतों और 5 हफ्ते को हाई पर चल रहे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड ने गुरुवार को निवेशकों का मूड और खराब कर दिया। बाजार पर नजर रखने वालों को उम्मीद है कि आगे चलकर बिकवाली तेज होगी। वाले दिनों में निफ्टी 21,000 के स्तर तक गिर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2024 पर 1:06 PM
बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, HDFC बैंक में भारी बिकवाली,  'बबल जोन' में मिड-स्मॉलकैप पॉकेट
एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक समीत चव्हाण ने ट्रेडर्स को वर्तमान में जारी गिरावट के बीच निफ्टी के लिए 21,100-21,000 जोन पर नजर रखने की सलाह दी है

बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 18 जनवरी को लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है। दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। निवेशकों को बैंक के नतीजे पसंद नहीं आए हैं। कमजोर ग्लोबल संकेतों और 5 हफ्ते को हाई पर चल रहे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड ने गुरुवार को निवेशकों का मूड और खराब कर दिया। बाजार पर नजर रखने वालों को उम्मीद है कि आगे चलकर बिकवाली तेज होगी। लेकिन बिना रुके आई जोरदार तेजी के दौर के बाद इस करेक्शन को 'स्वस्थ' बताया जा रहा है।

निर्मल बंग के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट-इक्विटी डेरिवेटिव्स एंड टेक्निकल रिसर्च-रिटेल नीरव हरीश छेड़ा ने मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में निफ्टी 21,000 के स्तर तक गिर सकता है क्योंकि इंडिया इंक ने अपने तीसरी के रिपोर्ट कार्ड की घोषणा शुरू कर दी है। इसका असर बाजार पर दिखेगा।

शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का भी मानना है कि प्राइस और मोमेंटम इंडीकेटर दोनों कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "इस गिरावट पर ट्रेड करने की सबसे बेहतर रणनीति बढ़त पर रजिस्टेंस जोन (21,800 - 21,820) के पास बिकवाली होगी।"

एंजेल वन के तकनीकी विश्लेषक समीत चव्हाण ने भी ट्रेडर्स को वर्तमान में जारी गिरावट के बीच निफ्टी के लिए 21,100-21,000 जोन पर नजर रखने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें