Get App

बाजार कर रहा सपाट कारोबार, इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई

Indus Towers पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 145 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 4.45 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 8/10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इन्होंने इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 11:36 AM
बाजार कर रहा सपाट कारोबार, इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई
Bectors पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से 602 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार पर दबाव बनाया। PSU बैंक शेयर सबसे ज्यादा गिरे। निफ्टी के सभी 12 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। गुजरात सरकार की लिस्टेड कंपनियों में आज जोरदार एक्शन देखने को मिला। गुजरात अल्कली, GSFC, GNFC में 10 परसेंट तक की तेजी नजर आई। डिविडेंड, बोनस, बायबैक और stock split के लिए पॉलिसी जारी करने से स्टॉक में जोश बढ़ा। आज बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने इंडस टावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि मानस जायसवाल ने पावर ग्रिड फ्यूचर में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा सच्चितानंद उत्तेकर ने एसीसी पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने बेक्टर्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Indus Towers

प्रशांत सावंत ने Indus Towers के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 145 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.45 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8/10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 3 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Power Grid Future

मानस जायसवाल ने Power Grid पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Power Grid में 234 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 240 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 231 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें